
आठ में से 5 प्रधान कांग्रेस के, दो निर्दलीय प्रधान, भाजपा के हाथ केवल एक सीट लगी
प्रतापगढ़. जिले की आठ पंचायत समिति में प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जोरदार शिकस्त दी। आठ पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने पांच में अपना प्रधान बनाया वहीं दो निर्दलीय प्रधान बने तो भाजपा को केवल एक प्रधान पर ही संतोष करना पड़ा। भाजपा को प्रतापगढ़ पंचायत समिति में करीब तीन चौथाई बहुमत मिला था, फिर भी उसका प्रत्याशी बुरी तरह से चुनाव हार गया। पार्टी को दो में से एक प्रधान पर ही संतोष करना पड़ा। प्रतापगढ़ पंचायत समिति में बहुमत होते हुए भी प्रधान पद को नहीं जिता सकी। इतना ही नहीं प्रधान के चुनाव में भाजपा जिले में अरनोद को छोडकऱ कहीं भी टक्कर में नहीं रही। प्रतापगढ़ में भाजपा को 19 में से 15 सीटें मिली थी। लेकिन पार्टी में गुटबाजी के चलते इस बहुमत का लाभ नहीं मिल सका। यहां निर्दलीय रमेश मीणा 11 वोट जुटा कर प्रधान का बन गए। वहीं छोटीसादड़ी में प्रधान पद के लिए सपना मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा ने कुल चार उम्मीदवार जीते है। इनमें से एक भी एसटी महिला चुनाव नहीं जीती पाई थी। इसका भी कांग्रेस को सीधा फायदा मिला।
छोटीसादड़ी पंचायत समिति में प्रधान की कुर्सी पर कांग्रेस की सपना निविरोध निर्वाचित
छोटीसादड़ी. पंचायतराज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य की मतगणना के बाद प्रधान का चुनाव गुरुवार को सुबह 10 बजे निर्वाचित सदस्यों की बैठक पंचायत समिति में स्थित राजीव गांधी सभागार में उपखण्ड अधिकारी विनोदकुमार मल्होत्रा की मौजूदगी में आयोजित हुई। प्रधान पद के लिए सपना मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। उप प्रधान का चयन शुक्रवार को होगा। क्षेत्र के धोलापानी की 21 वर्ष सपना मीणा ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। महज 21 साल की उम्र में पहले ही चुनाव में निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई। छोटीसादड़ी पंचायत समिति में प्रधान चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रधान पद के लिए केवल कांग्रेस की सपना मीणा ने नामांकन दाखिल किया। जिसको लेकर निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा ने सपना मीणा को निर्विरोध छोटीसादड़ी पंचायत समिति प्रधान घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के 15 वार्डों के परिणाम घोषित हुए थे जिसमें 11 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं, चार वार्डों में बीजेपी जीती थी। इसी को देखते हुए छोटीसादड़ी पंचायत समिति पर कांग्रेस का प्रधान बनना तय था। पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रधान पद निर्विरोध चुनाव हुआ।
भाजपा की की एक भी एसटी सीट नहीं
भाजपा ने कुल चार उम्मीदवार जीते है। इनमें से एक भी एसटी महिला चुनाव नहीं जीती पाई थी। इसका भी कांग्रेस को सीधा फायदा मिला। इस दौरान तहसीलदार सुंदरलाल कटारा, डीएसपी रविंद्रप्रताप सिंह, भूअभिलेख निरीक्षक दीपक राजभाटी, दीपकराव मराठा, भवंरलाल मेघपुरा, पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य विक्रम आंजना, टीएसपी संघर्ष समिति मीडिया प्रभारी कमलेश भील, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष हितेश बुनकर, जगदीशप्रसाद मीणा आदि मौजूद रहे।
समरथ मीणा बने अरनोद प्रधान
अरनोद. पंचायत समिति में प्रधान के चुनाव में कांगे्रस के समरथ मीणा विजयी हुए। उपखंड अधिकारी प्रकाशचंद्र रेगर ने बताया कि अरनोद पंचायत समिति प्रधान के लिए कांग्रेस से समरथ मीणा और भारतीय जनता पार्टी से शांतिलाल मीणा ने नामांकन भरा। जिसमें समरथ मीणा को 10 मत प्राप्त हुए। जबकि शांतिलाल को तीन मत मिले। वहीं एक मत खारिज हुआ और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मतदान नहीं किया।
बारावरदा. धमोत्तर पंचायत समिति की प्रथम प्रधान कांग्रेस की अमरीदेवी मीणा बनी। वह पहले सरीपिपली सरपंच के पद पर भी रह चुकी है। वर्तमान में सरी पीपली सरपंच की पत्नी है।
जिले की आठ पंचायत समितियों में ये बने प्रधान
पंचायत समिति: सुहागपुरा
विजेता: कांग्रेस के भरत (09 )
पराजित: निर्दलीय प्रभुलाल 06
पंचायत समिति: धमोतर
विजेता:कांग्रेस की अमरी बाई (09)
पराजित: निर्दलीय लक्ष्मी बाई(06)
पंचायत समिति: धरियावद
विजेता: भाजपा की हकरी (11 )
पराजित: कांग्रेस की हूरज बाई 06
पंचायत समिति: अरनोद
विजेता: कांग्रेस के समरथ 10
पराजित: भाजपा के शांतिलाल 03
पंचायत समिति: पीपलखूंट
विजेता: कांग्रेस की नीता मीणा 08
पराजित: निर्दलीय रीना मीणा 07
पंचायत समिति: प्रतापगढ़़
विजेता: निर्दलीय रमेश मीणा 11
पराजित: भाजपा अंबालाल मीणा 08
पंचायत समिति: छोटीसादड़ी
कांग्रेस की सपना मीणा निर्विरोध निर्वाचित
पंचायत समिति: दलोट
विजेता: निर्दलीय श्यामा मीणा 09
पराजित : निर्दलीय गीता मीणा 06
Published on:
11 Dec 2020 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
