13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

चीन में श्वसन रोग का असर: प्रतापगढ़ में भी चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

Google source verification

प्रतापगढ़. चीन में श्वसन रोग के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रासिंह के निर्देशन में जिले की चिकित्सा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर किया गया है। मुख्य चिक्तिसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी डी मीना ने कहा कि जिले में संक्रामक रोगों की सर्विलेंस एवं रोकथाम के लिए चिकित्सा प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। सभी चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा, उपचार आदि के समुचित इंतजाम सुनिश्चित हों। सीएमएचओ मीना चीन में पाई गई श्वसन संबंधी बीमारी से बचाव के लिए तैयारियों के लिए स्वास्थ्य भवन में बीसीएमओ की बैठक ले रहें थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियातन चिकित्सा तंत्र को मजबूत रखने की दृष्टि से सजगता बरती जा रही है। उन्होंने इस संबध में एक्शन प्लान तैयार किया हैं। बताया कि जिला स्तर पर एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति किया जाकर रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया हैं।
उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में बैड, ऑक्सीजन, जांच, दवा, उपचार, मानव संसाधन एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। चूंकि चीन में बच्चों में श्वसन रोग के मामले अधिक सामने आए हैं, इसे देखते हुए शिशु रोग इकाइयों एवं मेडिसिन विभाग में उपचार के पर्याप्त इंतजाम हों। उन्होंने कहा कि बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं एवं को-मोरबिड रोगियों में संक्रमण की आशंका अधिक रहती है। ऐेसे में बचाव की दृष्टि से आमजन को आवश्यक उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए। इस संबध में चिकित्सा संस्थानों में मॉकड्रिल का आयोजन कर बैड, जांच, दवा, एम्बुलेंस, मानव संसाधन एवं आवश्यक उपकरणों आदि की मॉनिटरिंग की गई।