प्रतापगढ़. राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत् आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान इकबाल खान द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियॉं की जा रही है। इसके तहत प्रतापगढ़ की सब्जी मंडी को इट राइट क्लीन फ्रूटस एंड वेजिटेबल मार्केट के सर्टिफिकेट के लिए निरीक्षण कर आवेदन किया गया। दिल्ली से आए थर्ड पार्टी ऑडिटर दीपक पाल द्वारा प्रतापगढ़ की सब्जी मंडी का निरीक्षण किया तथा सब्जी विक्रेताओं को जानकारी दी। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि मंगलवार को मंडी का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई के निर्देश दिए गए। जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को साफ सफाई रखने, डस्टबिन रखने, हाइजीन रखने पर जोर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतापगढ़ इट राइट कैम्पस गतिविधि की जायगी। इस अवसर पर सहयोगी गोपाल कुमावत, विक्रम सिंह मीणा, लोकेश माली व राधेश्याम रैदास का विशेष योगदान रहा।