4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह: किशोरी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह

2 min read
Google source verification
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह: किशोरी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह: किशोरी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित


प्रतापगढ़. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से 8 मार्च से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलाई गई। जिसमें ङ्क्षलग भेद व ङ्क्षलग चयन का त्याग करने बालिकाओं को बालकों के समान प्यार व शिक्षा देकर एक सशक्त नारी बनाने व कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य जांच परीक्षण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 145 बालिकाओं में 14 बालिकाएं एनिमिक पाई गई। जिन्हें आयरन फॉलिक एसिड की दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 15 बालिकाओं को अन्य मौसमी बीमारियों संबंधी दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छात्रावास अधीक्षिका सुगना मीणा, महिला अधिकारिता विभाग से सुपरवाईजर त्रिलोक राजङ्क्षसह सिसोदिया एवं सखी वन स्टॉप सेंटर से रीना ङ्क्षसदल एवं दीपशिखा उपस्थित रही। एपीसी महाविद्यालय में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में वाणिज्यिकरण वरदान या अभिशाप विषय पर कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 4 प्रतिभागियों मानव जीवन में बढ़ते वाणिज्यिकरण के पक्ष में व इतने ही प्रतिभागियों ने इसके विपक्ष में अपने पक्ष रखे। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी कुमावत ने प्रथम, सारिका जैन ने द्वितीय एवं ऋतुराज कुंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एपीसी महाविद्यालय के प्राचार्य संजय गिल एवं अन्य महाविद्यालय स्टॉफ महिला अधिकारिता विभाग से सुपरवाईजर सपना तेली एवं इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की परामर्शदाता अनामिका जैन, अंगुरबाला शर्मा एवं प्रियंका मालविय उपस्थित रही।
बालिका स्कूल माही गल्र्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस फाग उत्सव फागुनिया संस्था के निदेशक सुनील यादव के निर्देश पर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं व अध्यापिकाओं द्वारा कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बालिकाओं द्वारा नृत्य, महिला सशक्तीकरण आधारित नाटकों की प्रस्तुति दी गई। भारती जैन व शालीनङ्क्षसह ने कार्यक्रम का संचालन किया। राधा कृष्ण बन कर बालिकाओं के साथ फूलों से होली खेली गई। ङ्क्षप्रसिपल निरुपमा सिसोदिया ने पुरस्कृत किया। महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बगवास में एलआईसी के विकास अधिकारी नंदकिशोर ने शिक्षक प्रशिक्षण के लिए अध्ययनरत छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझे, वो अबला नहीं सबला हैं, अपराजिता हैं। महिलाएं कहने को तो आधी दुनिया हैं पर सच में पूरी दुनिया उनकी वजह से ही हैं। लाइफ प्लस सहायक रोहित साहू और ईश्वर शर्मा के सहयोग से महापुरुषों, वीरांगनाओं और समाज सुधारकों के जीवन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को संस्थान के प्राचार्य जयदीप महार, शिक्षक लक्ष्मणलाल मीणा, राकेश सालवी, कमलाशंकर शर्मा, तेजराज पनिया, मुकेश शर्मा, विजयङ्क्षसह ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन रत्नेश करणपुरिया ने किया।