9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाद को लेकर लगाया जाम, आपूर्ति के आश्वासन पर माने किसान

दो अलग-अलग जगह मार्ग जाम कर विरोध जताया

2 min read
Google source verification
खाद को लेकर लगाया जाम, आपूर्ति के आश्वासन पर माने किसान

खाद को लेकर लगाया जाम, आपूर्ति के आश्वासन पर माने किसान


धरियावद. धरियावद क्षेत्र में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। गुस्साए काश्तकारों ने शनिवार को सडक़ पर उतरकर दो अलग-अलग जगह मार्ग जाम कर विरोध जताया। सुबह कुछ समय के लिए धरियावद कस्बे के धरियावद प्रतापगढ़ मार्ग एवं दोपहर को कुछ समय के लिए धरियावद उदयपुर मार्ग जाम किया। मार्ग जाम एवं प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, अभय कुमार डांगी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं थाना अधिकारी जवाहरलाल मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां काश्तकारों से समझाईश की। किसानों ने 3 दिन में खाद आपूर्ति नहीं होने पर पूरा मार्ग जाम कर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी एवं कालाबाजारी स्टॉक करने वाले खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की बात कही। प्रशासन द्वारा समझाइश एवं 3 दिन में खाद की आपूर्ति एवं आगामी दिनों में खाद की सुचारू आपूर्ति सहित अन्य मांगों के ठोस आश्वासन के बाद किसानों द्वारा मार्ग खोला गया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खाद विक्रेताओं के यहां खाद होने के बावजूद खाद विक्रेता एवं लैम्पस में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। कई जगह खाद की कालाबाजारी होने की बात कही। मार्ग जाम के दौरान चितौडिय़ा सरपंच राजकुमार मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता थावरचंद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
खाद के लिए किसानों की कतारें
मूंगाणा. यूरिया खाद को लेकर किसान काफी ङ्क्षचतित है। शनिवार को एक ट्रेलर खाद के 700 बैग लेकर पहुंचा। सैंकड़ों की तादाद में कृषक खाद लेने के लिए कतार में खड़े हो गए। सुबह 6 से 12 बजे तक मूंगाणा से लोदिया मार्ग पर खासी भीड़ रही। चंद घंटों में खाद वितरण हो गया। कई किसानों को बिना खाद के मायूस होकर घर लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि इस समय खाद नहीं मिलने से फसल को लेकर काफी नुकसान होगा। इस समय में सहकारी समिति में भी खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। विधायक ने लगाई फटकार
धरियावद क्षेत्र में खाद की किल्लत के मामले में शनिवार को धरियावद विधायक नगराज मीणा ने प्रतापगढ़ जिले के उच्च कृषि अधिकारी से मोबाइल पर बात की। जिसमें मोबाइल पर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति धरियावद तहसील क्षेत्र में किए जाने के सख्त निर्देश दिए। जिससे किसानों को राहत मिल सके।