
विभागों की लापरवाही पर जज ने लिया प्रसंज्ञान, सत्र न्यायाधीश ने किया शहर का दौरा, दिए निर्देश
प्रतापगढ़.स्थायी लोक अदालत में चल रहे जनहित के मामलों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को शहर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र शर्मा निकलना पड़ा। उन्होंने नगर परिषद, जलदाय विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दौरे में इन विभागों की लापरवाही सामने आई। सत्र न्यायाधीश शर्मा पहले नीमच नाके पर गए। यहां सुबह-सुबह श्रमिकों का जमघट लगता है। इससे रास्ता जाम होने की स्थिति आ जाती है। नगर परिषद ने श्रमिकों बैठने के लिए कोईव्ययस्था नहीं कर रखी थी। इसी प्रकार जलदाय विभाग ने पाइप लाइन के वॉल्व सडक़ से ऊपर खुले छोड़ रखे थे, जिससे हादसे की अंदेशा था। तीसरी समस्या एनएच 113 स्थित टोल पर परेशानी थी। इसके अलावा शहर में नालों के जाम होने की सस्या थी। इस मुद्दों को लेकर अलग-एडवोकेट शिवकुमार शर्मा ने परिवाद दायर कर रखा था। टोल नाके पर मोटरसाइकिल के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं होने पर रमेशचन्द्र शर्मा ने याचिका लगाई थी। शहर में नालों के जाम होने पर परेशानी और बीमारियों के फैलने की आशंका पर भी शिवकुमार ने याचिका लगाई थी। तीनों मामलों को लेकर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र शर्मा शुक्रवार को शहर में निकले। साथ में विभिन्न विभागों के अधिकारी और सरकारी वकील मौजूद रहे। सत्र न्यायाधीश ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्रमिकों के लिए अब कॉलेज ग्राउंड की जगह
नीमच नाके पर सुबह श्रमिकों का जमावड़ा रहता है। इससे आवागमन बाधित होता है। शिव कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायाधीश ने अब श्रमिकों के लिए कॉलेज ग्राउंड की जगह तय करने का आदेश दिया है।
टोल पर बाइक निकलने के लिए हो सुविधा
राष्ट्रीय राज मार्ग पर टोल नाके पर बाइक निकलने की सुविधा नहीं है।इस संबंध में एडवोकेट रमेश शर्मा की ओर से याचिका लगाई थी।इसकी सुनवाई को लेकर जिला जज राजेन्द्र शर्मा टोल पर पहुंचे थे। जहां टोल पर एक तरफ ही दुपहियां वाहन निकलने के कारण वाहनचालकों की परेशानी को लेकर संबंधित ठेकेदार को अलग से सुविधा के लिए आदेश दिए गए।
एनएच 113 पर बने नालों की नहीं होती सफाई
अधिवक्ता शिवकुमार शर्मा की ओर से याचिकाओं में बताया कि शहर से गुजर राष्ट्रीय राज मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए गए नालों के ऊपर ढक्कन नहीं होने के कारण नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर विभागों को ढक्कन लगवा कर नगर परिषद को नियमित सफाई के आदेश दिए। वहीं एनएच पर जगह-जगह फुटी पेयजल की लाइन, सडक़ों पर ही वॉल बनाने के कारण हो रहे हादसों को लेकर भी विभाग को आदेश दिए।
Published on:
06 Oct 2018 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
