14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahatma Gandhi-महात्मा गांधी के मार्ग का करें अनुसरण

Mahatma Gandhi-छोटीसादड़ी. नगर के भंवर माता मार्ग स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।

2 min read
Google source verification
Mahatma Gandhi-महात्मा गांधी के मार्ग का करें अनुसरण

Mahatma Gandhi-महात्मा गांधी के मार्ग का करें अनुसरण

Mahatma Gandhi-
छोटीसादड़ी. नगर के भंवर माता मार्ग स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य अमृतलाल बंडी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गोपाललाल साहू, कारूलाल मीणा, अध्यक्ष जगन्नाथ सोलंकी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में ज्योति जाटव, आराधना कुमावत, रेखा मीणा, रघुवीर जटिया, पवनकुमार मीणा ने महात्मा गांधी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय संकाय राहुल जोशी, अजय कुमार यादव, नसरीन आरा, भगवानलाल कामड़, मनीष बैरागी, गोविंद रजक, इमरान मोहम्मद, नितेश, चौथमल मीणा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विमल रावत ने किया।
उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में गांधी जीवन दर्शन अहिंसा समिति द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर शांति मार्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं महापुरुषों प्रेरणादायक संदेशों के साथ कोविड.19 के रोकथाम जन जागरण अभियान के अंतर्गत बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपखंड अधिकारी छोटीसादड़ी द्वारा किया गया।
-=-=-
पारीक समाज की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
छोटीसादड़ी. निकटवर्ती मलावदा गांव में मेवाड़ क्षत्रिय पारीक समाज संस्थान मातृकुंडिया की बैठक हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष रमेश पारीक मलावदा को बनाया गया। पारीक समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष भेरूलाल पारीक लसाडिय़ा, संरक्षक सुरेश पारीक आमेट, युवा अध्यक्ष मेवाड़ राजेश पारीक, करणवास महामंत्री सुशील पारीक मातृकुंडिया, उपाध्यक्ष संस्थान घनश्याम पारीक, रुद्र संरक्षक श्याम पारीक लाखोला, संरक्षक सुरेश पारीक करजू, चितोडग़ड़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजय पारीक लसाडिय़ा राजसमंद ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजय कुंवारिया, राजसमंद ग्रामीण उपाध्यक्ष जयंत मेवाड़, महिला अध्यक्ष सीमा पारीक, बिड का खेड़ा संगठन प्रमुख राजेश पारीक समरपुरा संगठन प्रभारी अमित पारीक, राजसमंद संस्थान मंत्री कमलेश लाखोला, संरक्षक मांगीलाल पारीक सोनियाना मौजूद थे। इस अवसर पर संस्थान मीडिया प्रवक्ता कन्हैयालाल पारीक गेगास ने बताया कि जिला महिला अध्यक्ष प्रतिभा उपाध्यक्ष आभा पारीक महिला मंत्री दुर्गा पारीक को नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष रजत पारीक जिला महामंत्री मोहित पारीक रहे। समस्त घोषित कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। संचालन ओमप्रकाश बटवाल ने किया। आभार दुर्गा पारीक ने व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ मंडी भाव
प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी में शनिवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 1977 से 2068, मक्का 1971 से 2094, चना 3981 से 4226, मसूर 6481 से 6700, सोयाबीन 5045 से 6490, सरसों 5341 से 7271, अलसी 8314 से 8571, मैथी 5262 से 5951, अजवाईन 10700 से 15700, लहसुन 460 से 1900, प्याज 440 से 1711, तुवर 4900 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।