3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

अब सभी वर्ग के लघु सीमांत किसानों को मिलेगा संकर मक्का बीज

जिले में एक लाख 28 हजार 762 लघु सीमांत किसानों को योजना का लाभ मिलेगा

Google source verification


प्रतापगढ़. राज्य सरकार की ओर से खरीफ सीजन में प्रति वर्ष जनजाति श्रेणी के लघु सीमांत किसानों को मक्का के बीज वितरित किए जाते है। वहीं इस वर्ष जिले में अन्य श्रेणी के लघु सीमांत किसानों को भी संकर मक्का बीज वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से तैयारियां की गई है। इस वर्ष जिले में कुल जिले में एक लाख 28 हजार 762 लघु सीमांत किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि सरकार की ओर से जनजाति उप योजना क्षेत्र में जनजाति वर्ग के लघु सीमांत किसानों को गत वर्षों से संकर मक्का बीज वितिरित किया जा रहा है। लेकिन अन्य श्रेणी के लघु सीमांत किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। इसे देखते हुए इस वर्ष से सरकार ओर से उपयोजना क्षेत्र में सभी वर्गों के लघु सीमांत किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
इस तरह होगा मिनीकिट का वितरण
कृषि विभाग के सहायक निदेशक सम्पतराम मीणा ने बताया कि प्रत्येक बीज मिनिकिट पांच किलोग्राम का होगा। जिसका वितरण कृषकों को ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम सेवा सहकारी समिति, लेम्पस के व्यवस्थापक व कृषि पर्यवेक्षण की कमेटी के द्वारा किया जाएगा। किसानों को मिनिकिट का वितरण जन आधार कार्ड के द्वारा राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ही जाएगा। इसके लिए जन आधार कार्ड के पंजीकृत मोबाईल पर ओटीपी प्राप्त होने पर ही सत्यापन किया जा सकेगा। कृषक को सत्यापन होने के उपरान्त ही मिनिकिट उपलब्ध कराया जाएगा।
जनाधार में लघु सीमांत दर्ज होना आवश्यक
टीएसपी जिले के लघु सीमांत किसानों को निशुल्क मक्का बीज के मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। इसके तहत प्रतापगढ़ जिले में एक लाख 28 हजार 762 लघु सीमांत किसानों का लक्ष्य है। इस वर्ष जिले के लघु सीमांत किसानों को हाइब्रिड मक्का बीज के 5 किलो का मिनीकिट निशुल्क दिया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए पात्र किसानों को अपना जनाधार में लघु सीमांत दज कराना अनिवार्य होगा।
जिले में यह है किसानों की स्थिति
विभाग की ओर से जिले में लघु सीमांत किसानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें कुल एक लाख 28 हजार 762 किसानों को 6438 ङ्क्षक्वटल बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें 39300 अन्य वर्ग के किसान भी शामिल है। इनको 1965 ङ्क्षक्वटल बीज वितरित किए जाएंगे।
सभी लघु सीमांत किसानों को मिलेगा लाभ
इस वर्ष सरकार की ओर से जनजाति वर्ग के लघु एवं सीमांत किसानों के साथ अन्य वर्ग के लघु सीमांत किसानों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिले में मक्का बीज वितरण के लिए लक्ष्य मिले है। जिले में कुल एक लाख 28 हजार 762 लघु सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है। किसानों को सलाह है कि वे अपने जनाधार में लघु एवं सीमांत का इंद्राज करा लें।
कृष्ण कुमार, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, प्रतापगढ़.