छोटीसादड़ी. श्री अग्रसेन जयंती समारोह रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में चल समारोह निकाला। चल समारोह नगर के अग्रसेन भवन से शाम को रवाना हुआ। जिसमें भगवान अग्रसेन की छवि को रथ में बिराजित किया गया। बैंड-बाजों के साथ चल समारोह नगर के विविध मार्गों से होते हुए गुजरा। जो अग्रेसन भवन में आकर समाप्त हुआ। समारोह में सबसे आगे धार्मिक ध्वजा लिए अश्व सवार चल रहे थे। पीछे समाज के प्रबुद्धजन अग्रसेन भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। चल समारोह में लाल व नारंगी चुनरिया धारण कर समाज की महिलाएं चल रही थी। वहां पर महाआरती का आयोजन हुआ। उसके बाद महा प्रसादी वितरित की गई। उसके बाद रात्रि में समाज के प्रतिभावान को सम्मानित कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
हुए विविध आयोजन
नगर के अग्रवाल समाज के नोहरे में अग्रसेन जन्मोत्सव को लेकर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम में आयोजित हुए। अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल सोश्यल ग्रुप, अग्र सरिता क्लब, अग्रवाल नवयुवक मंडल
द्वारा आयोजित प्रतियोगिता हुई। जिसमें शुक्रवार को दीप प्रज्वलित कर आगाज किया गया। फूलों से गणेशजी की आकृति बनाई गई। फलों द्वारा करविंग बनाए। युवक-युवतियों के लिए एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित हुई। शनिवार को विचित्र वेशभूषा का आयोजन हुआ। वहीं महिलाओं के लिए एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित हुई। रविवार सुबह ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को महा आरती व माहप्रसादी वितरित की गई।