प्रतापगढ़. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉकी ग्राउण्ड में 17 वर्ष और 19 वर्ष छात्र-छात्रा शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन रामलाल मीणा विधायक के मुख्य अतिथि में हुआ। विशिष्ट अतिथि हेम प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, आशुतोष ओझा, मोहित भावसार, अशोक धोबी, मुकेश, शंकर दशलानिया थे। विद्यालय के हॉकी मैदान पर आयोजन हुआ।
आयोजन सचिव मोहम्मद शाहिद हसीब प्रधानाचार्य ने बताया अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलंन और माल्यार्पण द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
संयुक्त संचालक सचिव वसुमित्र सोनी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने प्रतियोगिता का परिचय दिया। बताया कि राजस्थान शिक्षा विभाग ने बच्चों के बौद्धिक उन्नयन एवं मोबाइल से दूर रखने को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में शतरंज को अनिवार्य किया है। उसी क्रम में इस राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतापगढ़ जिले को मिला है। इस प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्ष छात्र छात्रा वर्ग के राजस्थान के 48 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग में 474 खिलाड़ी तथा छात्र वर्ग में 424 खिलाड़ी भाग ले रही है। मुख्य अतिथि रामलाल मीणा ने कहा कि 50 में से 48 जिलों के खिलाड़ी आज प्रतापगढ़ के इस मैदान पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर स्टेडियम में लाइटिंग और विकास के कार्यों की जानकारी भी दी। मुख्य अतिथि रामलाल मीणा ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। संचालन सुधीर वोरा और रेखा वोरा द्वारा किया गया। चयन समिति के संयोजक बी डी हर्ष और राजस्थान शतरंज एसोसिएशन के अनिल पंचोली ने टेक्निकल नियमों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि रामलाल मीणा ने इंटरनेशनल प्लेयर दक्षिता कुमावत एवं नेशनल खेली हुई युक्ति हर्ष के साथ के चेस बोर्ड पर सफेद मोहरों के साथ चलते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन भी किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद हसीब ने किया। पर्यवेक्षक डॉक्टर हिम्मतसिंह चारण राजस्थान शतरंज एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी संजय बाहेती, चयन समिति के संयोजक बी डी हर्ष औरअनिल पंचोली का स्वागत व्याख्याता मधुसूदन शर्मा, महिपालसिंह, सूरजभानसिंह, महेशसिंह जाड़ावत सत्यनारायण शर्मा अािद द्वारा किया गया।