12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

राजस्थान समेत तीन राज्यों की पुलिस के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 हजार रूपए का है इनाम घोषित

राजस्थान समेत तीन राज्यों की पुलिस के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 हजार रूपए का है इनाम घोषित

Google source verification

प्रतापगढ़. जिले के अरनोद थाना इलाके के देवल्दी गांव के वांछित को पुलिस ने शुक्रवार रात को एमपी के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी की राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तीन राज्यों की पुलिस कई माह से तलाश कर रही थी। वहीं राजस्थान पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस जब उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ ला रही थी, उस समय वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अमितकुमार ने बताया कि नवबंर 2023 में अरनोद थाना इलाके के देवल्दी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसमें एक महिला और छोटे बच्चे पर देवल्दी निवासी कुख्यात आरोपी भय्यू उर्फ नूर अफजल ने फायरिंग की थी। जिसमें मासूम बच्चे और महिला घायल हो गई थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था। वहीं 20 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भय्यू अभी देवल्दी गांव में है। इस पर जिला पुलिस की विशेष टीम उसे पकडऩे देवल्दी गांव गई। जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और मौके से भाग गया था। इसमें पुलिस की ओर से प्रकरण दर्ज किया। वहीं आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला गया। जिसमें सामने आया कि आरोपी भय्यू मध्य प्रदेश के दलोदा और मंदसौर में भी आम्र्स एक्ट और बलात्कार के मामले में वांछित चल रहा है। वहीं गुजरात की जूनागढ़ पुलिस भी तस्करी के एक मामले में इसकी तलाश कर रही थी। अरनोद थाने में भी प्रकरण दर्ज है। प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन राज्यों में आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने से इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस को आरोपी की तलाश में कई मुखबिर भी लगाए गए। पुलिस टीमें लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वह उज्जैन में है। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से उसे पकड़ा। वाहन में बैठकार उसे प्रतापगढ़ लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह पुलिस वाहन से कूदकर भागने लगा। इस कारण वह घायल हो गया दौर दौड़ नहीं पाया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।