
,,पुलिस ने जैन समाज की रथयात्रा रोकी, पुलिस कार्यशैली से फैला रोष
धरियावद. धरियावद पुलिस थाने के बाहर शुक्रवार सुबह बैंड-बाजों के साथ जैन समाज की श्रीजी रथ यात्रा को पुलिस ने रोक लिया। इससे शहर में सर्वसमाज में रोष फैल गया। इसे लेकर सीआई प्रदीपकुमार को हटाने की मांग को लेकर सर्व समाज ने नगर में आक्रोश रैली निकाली। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही विधायक नगराज मीणा ने भी सीआई को हटाने की अनुशंषा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। वहीं सर्व समाज ने आगामी 24 घंटे में सीआई को नहीं हटाए जाने पर सर्व समाज की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा भी धरियावद पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसमें उच्चाधिकारियों को मामला संज्ञान में दिए जाने के साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सर्व समाज की ओर से तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में बताया कि शुक्रवार सुबह जैन समाज की ओर से एक नवीन मकान मुहूर्त होने के चलते जैन परंपरा अनुसार बैंड बाजों के साथ श्रीजी प्रतिमा की रथयात्रा को सिर पर रखकर गंतव्य की ओर पैदल चल रहे थे। इस दौरान धरियावद थाने के बाहर से गुजरने के दौरान पुलिस के जवानों ने बैंड-बाजों को बंद करवाया। इसके बाद बैंड-बाजे को थाने के अंदर खड़ा कर दिया। वहीं दूसरी ओर वहीं कड़ाके की सर्दी के बीच जैन समाज के लोगों को थाने के मुख्य गेट के बाहर श्रीजी की प्रतिमा के साथ पौन घंटे तक खड़ा रखा।
इस दौरान जैन समाज के लोगों ने श्रीजी रथ रोकने का कारण पूछा तो पुलिस ने बैंड बाजों की आवाज से पुलिस अधिकारियों की सुबह की निंद्रा में खलल व्यवधान डालने की बात कही। इसके बाद धरियावद थाना परिसर के अंदर खड़े बैंड-बाजों को थाने से बाहर निकलवाया और बाद बैंड बाजों के श्रीजी के रथ को लेकर गंतव्य की ओर निकले। सर्व समाज प्रतिनिधियों का आरोप है कि श्रीजी के रथ को रोके जाने के बाद सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने सीआई की बात करवाने की कोशिश भी की। लेकिन सीआई ने किसी भी जनप्रतिनिधि से बात नहीं की। इधर जैसे ही सुबह हुए इस घटनाक्रम की जानकारी कस्बे में सभी को हुई। तो बड़ी संख्या में सुबह जैन समाज के साथ सर्व समाज के लोग धरियावद थाने के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे। ज्ञापन, प्रदर्शन के दौरान सर्व समाज के के अलावा विभिन्न संगठनों जनप्रतिनिधि, समाज प्रतिनिधि, करनी सेना आदि शामिल थे।
जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे
इधर धरियावद में सुबह गठित हुए घटनाक्रम के बाद माहौल गरमा गया। इसकी गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा तत्काल धरियावद पहुंचे। यहां उन्होंने धरियावद तहसीलदर कक्ष में धरियावद तहसीलदार शांतिलाल जैन, पुलिस उप अधीक्षक संदीपसिंह शक्तावत एवं अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सर्व समाज के कुछ प्रतिनिधियों से भी चर्चा की।
धरियावद विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सीआई को हटाने की मांग
जैन समाज के श्रीजी रथ को रोके जाने के मामले को धरियावद विधायक नगराज मीणा ने गंभीरता से लिया। सुबह मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र प्रेषित किया। जिसमें जैन समाज के श्रीजी रथ को रोकने के मामले में सीआई पर अमानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अभद्रता एवं सामाजिक सौहाद्र्र बिगडऩे का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर लाइन हाजिर करने की मांग की।
Published on:
02 Dec 2022 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
