2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़ के प्रभारी सचिव ने अस्पताल में क्या जताई चिंता, देखें पूरी खबर

-जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण-सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Rakesh kumar Verma

•

Updated: 4 Jun 2018, 7:53 PM IST

pratapgarh

प्रतापगढ़ के प्रभारी सचिव ने अस्पताल में क्या जताई चिंता, देखें पूरी खबर

प्रतापगढ़. जिला प्रभारी सचिव एम एस काला ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने पूरे चिकित्सालय का भ्रमण कर आउटडोर और वार्डो की स्थिति देखी तथा मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ राधेश्याम कच्छावा से अस्पताल में स्टाफ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डॉ कच्छावा ने बताया कि अस्पताल में स्वीकृत 56 पदों के मुकाबले महज 23 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इस पर प्रभारी सचिव ने चिकित्सकों की कमी पर चिंता जताई और इस बारे में सरकार को अवगत कराकर समस्या समाधान के प्रयास की बात कही। उन्होंने कम स्टाफ तथा संसाधनों के बावजूद अस्पताल में बेहतर व्यवस्था पर सराहना भी की। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर भी संतुष्टि जताई साथ ही इसमें और सुधार की गुंजाईश बताते हुए निरंतर एवं नियमित सफाई पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राधेश्याम कच्छावा, डॉ ओ पी दायमा सहित आदि मौजूद रहे।
.......................
इस पर ध्यान नहीं दिया तो पड़ेगा पछताना, पढ़े पूरी खबर
-शटडाउन लेकर किया जाएगा विद्युत रखरखाव कार्य
प्रतापगढ़.
विद्युत लाइनों के रखरखाव और मेंटिनेंस को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को बिजली बंद रहेगी। विद्युत निगम अधिकारियों ने इस सम्बंध में जानकारी दी। निगम के सहायक अभियंता एन एस राठौड़ ने बताया कि प्रतापगढ़ उपखंड के सिविल लाईन फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों डाक बंगला रोड, एरियापति रोड, बड़ा बाग , मंदसौर रोड, जीरो माइल चौराहा, हनुमान नगर, नाकोड़ा नगर, भैरव विहार एवं अरनोद रोड पर मेंटिनेंस के कारण शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में इन क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं उपखंड के मोखमपुरा जीएसएस से जुड़े क्षेत्र मोखमपुरा, देवद, कराडिय़ा, अवलेश्वर, घोटारसी, कल्याणपुरा, कचनारा, हथुनिया, प्रतापपुरा, रिछावरा एवं गोवर्धनपुरा गांव में भी विद्युत लाइन मेंटिनेंस कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 8 से सांय 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता राजेश जारोली ने बताया कि 132 केवी जीएसएस मोखमपुरा पर आवश्यक विद्युत रखरखाव के चलते मंगलवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 33 केवी फीडर मोखमपुरा, कुणी, डाबड़ा, बसेरा और इनसे जुड़े अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

...
..................

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़