14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक ने स्कूटी को लिया चपेट में, किशोरी घायल, महिला की मौत

Scooty hit by truck, teenager injured, woman killed

2 min read
Google source verification
ट्रक ने स्कूटी को लिया चपेट में, किशोरी घायल, महिला की मौत

ट्रक ने स्कूटी को लिया चपेट में, किशोरी घायल, महिला की मौत


रठांजना. थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमच मुख्य मार्ग पर थड़ा के पास पुलिया के समीप एक ट्रक ने एक स्कूटी को चपेट में ले लिया। जिससे स्कूटी चालक किशोरी गंभीर घायल हो गई। जबकि उसकी दादी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चिकित्सालय ले गई। जहां पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि नेनोरा निवासी अंबाबाई (50) पत्नी दशरथ पाटीदार और पोती मोनिका पुत्री प्रवीण पाटीदार स्कूटी से जा रहे थे। थड़ा के निकट अधूरी पुलिया पर एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे अंबाबाई और मोनिका गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से दोनों को अचेतावस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां अंबाबाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोनिका का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर यहां धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने यहां ठेकेदार और कर्मचारियों से भी सम्पर्क करना चाहा। लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि ज्ञापन देने के दो दिन बाद ठेकेदार ने रोड पर थोड़ा काम चालू किया। इसके बाद धीमी गति से काम किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कई बार फोन लगाया गया। लेकिन ठेकेदार कभी फोन नहीं उठाता है।
ग्रामीण बोले-अधूरे कार्य से हो रहे हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बनाने के लिए ठेकेदार ने जगह-जगह पत्थर डाल रखे है, कई जगह से खोद रखे हैं। लगभग एक वर्ष पहले जो पुलिया का काम चालू किया था व पुलिया अभी तक पूरी नहीं हो पाया है। जबकि बायपास भी सही ढंग से नहीं दिया गया है। इसी समस्याको लेकर पूर्व में ग्रामीणों द्वारा कलक्टर व थाना अधिकारी को ज्ञापन भी दिया जा चुका है।