प्रतापगढ़. जिले के रठांजना थाना क्षेत्र में गत कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है। यहां हालत यह है कि एक महीने में चोर गिरोह ने लगभग चार से अधिक गांवो में ताले तोडकऱ चोर की घटनाओं को अंजाम दिया है। यहां सोमवार रात को चोरों ने एक मकान में घुसकर चोरी कोक अंजाम दिया। गांव के गोपाल रैदास के मकान में चोर घुसे। अनुभव रैदास की जाग हो गई। इस पर चोरों ने उसकी कनपट्टी पर पिस्तौद तान दी। इसके बाद चोरों ने यहां से अलमारी, डबल बेड आदि से करीब 13 लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले गांव के बाबूलाल गायरी के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से काफी गहने और अन्य सामान चोरी किया। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नारायणखेड़ा में सात मकानों के ताले तोड़े
रठांजना थाना इलाके के नारायणखेड़ा गांव में भी चोरों ने हाथ आजमाए। यहां पर चोरों ने एक ही रात में सात घरों में ताले तोड़े। इन घरों से लगभग 3 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ किया। यहां गांव में मांगीलाल शास्त्री, सीताबाई, बालूराम मीणा, दयालसिंह, घनस्यामसिंह, चेनसिंह के घरों के ताले तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया। इसके पास ही गांव पीपली टापरा स्कूल में चारी की। यहां ताले तोडकऱ सामग्री पर हाथ साफ किया।
गत दिनों से बढ़ रही चोरियां
क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदात आए दिन बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी क्षेत्र में चोरों के द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। रठांजना में पहले भी चोरों द्वारा आत्मघाती हमले कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा पहले भी मंदिरों निशाना बनाया गया था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।
पीडि़त परा तानी पिस्तौल
गोपाल रैदास के घर में सभी लोग सोए हुए थे। पीडि़त अनुभव रैदास ने बताया कि इस दौरान लगभग तीन बजे के आस-पास घर में चार लोग मुंह पर नकाब बांध कर घुसे। जिसमें से एक ने पिस्तौल तान दी। उसने धमकाया कि माल कहा है। चिल्लाया तो गोली ठोक देंगे। इसके बाद उसे एक कोने में बैठा दिया। इसके बाद घर अलमारी, पेटी के अंदर से सारा सामान निकाल के उनके अंदर रख गहने लेकर भाग गए।