
प्रतापगढ़ नगर परिषद में सेवंतीलाल चंडालिया बने उप सभापति
उपसभापति चुनाव में आए रोचक परिणाम, भाजपा के एक पार्षद ने की क्रॉस वोटिंग
प्रतापगढ़.नगर परिषद चुनाव में भाजपा की रामकन्या गुर्जर को सभापति चुना गया। इसके बाद सोमवार को उप सभापति के चुनाव हुए। जिसमें रोचक परिणाम देखने को मिले। उपसभापति के चुनाव में एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। जिसके बाद गोटी डाली गई। जिसमें कांग्रेस के सेवंतीलाल चंडालिया को उपसभापति चुना गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। यहां गांधी चौराहे पर आतिशबाजी की गई। उप सभापति के चुनाव में भाजपा के एक पार्षद द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई। यहां चुनाव में कांग्रेस के सेवंती चंडालिया को विजय घोषित किया गया। सभापति के चुनाव में एकजुटता दिखाने वाली भाजपा उपसभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का शिकार हो गई।
इससे पहले सुबह यहां नगर परिषद में भाजपा से उप सभापति के लिए प्रीति सोमानी और कांग्रेस से सेवंतीलाल चण्डालिया ने नामांकन भरा। भाजपा से नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह 8.10 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री के साथ पार्षद प्रीति सोमानी और किरण बत्रा नगर परिषद पहुंचे। जहां प्रीति सोमानी ने उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से 10.15 पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा के साथ सेवंतीलाल चंडालिया व कलादेवी ओझा के साथ नगर परिषद पहुंचे। जहां सेवंतीलाल चंडालिया ने अपना नामांकन दाखिल किया।
मतगणना में प्रीति और सेवंतीलाल को क्रमश: २०-२० मत मिले। ऐेसे में दोनों के नाम से गोटी निकाली गई। जिसमें सेवंतीलाल को विजयी घोषित किया गया। इस पर बाहर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। सेवंतीलाल को लोगों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और हाथों में उठा लिया।
इस दौरान यहां मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। जबकि अंदर से फोटो और वीडियो वायरल होते रहे। हालांकि अंदर प्रवेश के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से मीडिया कर्मियों के लिए पास बनाए जाते हैं। लेकिन सभापति चुनाव के दौरान भी मीडिया कर्मियों को गेट के बाहर खड़े रखा। वही दूसरे दिन उपसभापति चुनाव वह नामांकन के दौरान भी मीडिया कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया गया।
Published on:
08 Feb 2021 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
