9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

six lane road: धरियावद नाके से मिनी सचिवालय तक दो करोड़ की लागत से बनेगा सिक्स लेन रोड, विधायक ने किया शिलान्यास

six lane road: धरियावद नाके से मिनी सचिवालय तक दो करोड़ की लागत से बनेगा सिक्स लेन रोड, विधायक ने किया शिलान्यास

Google source verification

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ में विधायक रामलाल मीणा ने गुरुवार को नगर परिषद की ओर से दो करोड़ की लागत से बनने वाली सिक्स लेन सडक़ का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के विकास को देखते हुए नीमच रोड को भी शहरी क्षेत्र में फोर लैन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरियावद नाके पर दीनदयाल सर्किल से मिनी सचिवालय तक बनने वाली इस सडक़ से शहर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगेंगे। विधायक रामलाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सहयोग से प्रतापगढ़ जिला विकास की रफ्तार में अब काफी आगे हैं। पिछले 30 सालों में जो विकास के कार्य अटके हुए थे उनके लिए पूरा वित्तीय सहयोग मिल रहा है। जिला हमेशा से उपेक्षित रहा, लेकिन अब प्रदेश सरकार की कई योजनाओं में पहली पायदान पर है। नगर परिषद द्वारा भी अब शहर के सौंदर्यीकरण को गति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में दीनदयाल सर्कल से मिनी सचिवालय तक के फोर लेन सडक़ मार्ग को सिक्स लेन किया जा रहा है ।नगर परिषद सभापति कौशल्या देवी की मौजूदगी में विधायक रामलाल मीणा ने इस सडक़ मार्ग का शिलान्यास किया। जल्द ही यह मार्ग बनकर तैयार होगा जिससे शहर के सौंदर्यीकरण में निखार आएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदों सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । इसके पहले नगर परिषद की ओर से विधायक रामलाल मीणा का फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।