
सेमरड़ा और अम्बावली में साइकिल पाकर बालिकाओं के खेल चेहरे
-=-=-
उप प्रधान विक्रम आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम
प्रतापगढ़/छोटीसादड़ी. निकटवर्ती सेमरड़ा और अम्बावली गांव में स्थित विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को नि:शुल्क साईकिल वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेमरड़ा में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रधान विक्रम आंजना रहे। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य कनीराम गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच तुलसीराम मीणा, अम्बालाल पाटीदार, नारायणसिंह राणावत, नेमीचंद पाटीदार, नीलेश मीणा, शंकरलाल मीणा, कलिंगप्रसाद शर्मा, कारूलाल शर्मा, कमलेश पाटीदार, विष्णुलाल पाटीदार और प्रधानाध्यापक दुर्गाप्रसाद शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोहों में ग्रामवासियों और विद्यालय के स्टाफ ने विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग की। जिस पर आंजना ने शीघ्र ही विद्यालय को क्रमोन्नत करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जसवीर सिंह मीणा, गोपाल कुमावत, मंजू चौधरी, मनीष गुप्ता, विनिता बम्बोरिया, मंगला शर्मा, भाग्यलक्ष्मी दरोगा मौजूद थे।
वहीं अम्बावली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच मुकेश मीणा की अध्यक्षता में 60 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अशोक मीणा, विशिष्ट अतिथि छोटे खां पठान, गोपाल लाल, केशरीमल, बाबू खां पठान, शंभूलाल, उदयलाल मीणा, पंकज टांक, बालचन्द आदि अतिथियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य भोपराज साहू ने बताया कि उदयलाल मीणा ने कक्षा 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण समस्त छात्र छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा की। संचालन कारूलाल आंजना ने किया।
-=- ===
मांग पूरी नहीं होने पर तहसीलदार, गिरदावर और पटवारियों ने काली पट्टी बांध शिविर में किया काम
छोटीसादड़ी. राज्य सरकार द्वारा समझौते अनुसार मांग पूरी नहीं करने पर तहसीलदार, गिरदावर और पटवारियों ने काली पट्टी बांध काम करते दिखाई दिए।
पूर्व में राजस्व सेवा परिषद ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन गांव के संग अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। जिस पर राज्य सरकार द्वारा समझौता होने पर प्रशासन गांव के संग में पूर्ण सक्रियता से कार्य किया। परंतु राज्य सरकार द्वारा मांग को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते राजस्व सेवा परिषद के आह्वान पर तहसीलदार संघ, कानूनगो संघ व पटवार संघ ने विरोध स्वरूप सरकार को अपनी मांगों को लेकर चेतावनी देते हुए अभियान में काली पट्टी बांधकर कार्य किया जा रहा हैं। परिषद के सदस्यों ने बताया कि यदि 29 नवंबर तक हमारी मांगों पर आदेश जारी नहीं होते हैं एतो प्रशासन गांव के संग अभियान का बहिष्कार किया जाएगा।
-=-=-=-=-=
Published on:
24 Nov 2021 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
