अरनोद. कोटड़ी थाना पुलिस ने चार किलो अफीम का सौदा करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सौ ग्राम अफीम का सैंपल भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी निर्भयङ्क्षसह और एएसआई दीपककुमार प्रभारी जिला विशेष टीम ने बताया कि शुक्रवार को थाना और डीएसटी पुलिस टीम शाम को क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबन्दी के लिए रवाना हुए। शौली तिराहे गांव परपटीया के पास रोड पर एक युवक पैदल आता हुआ नजर आया। जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा। शंका होने से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान कोटड़ी निवासी दिलखुश कुमावत के रूप में की गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक थैली में 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ पर उसने बताया कि यह अफीम सैम्पल के तौर पर लेकर जा रहा था। अगर पार्टी को पसन्द आ जाता तो वह उसे 4 किलो अफीम और देता। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है।
ट्रॉले की टक्कर से किसान की मौत, आरोपी चालक हुआ फरार
प्रतापगढ़. कोतवाली क्षेत्र के अखेपुर गांव में शनिवार सुबह एक ट्रोले की टक्कर से किसान की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के जांच अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अखेपुर निवासी भेरूलाल सुबह अपने खेत से कृषि कार्य करने के बाद अपने घर लौट रहा था। तभी बजरंगगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से भेरूलाल को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गय। जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया। उदयपुर ले जाते हुए बीच रास्ते में भेरूलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं मामला दर्ज कर फरार ट्रोला चालक की तलाश शुरू कर दी है।