10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

No video available

वाटरशेड यात्रा से मिला अणतवासियों को जल संरक्षण का संदेश

प्रतापगढ़.प्रधानमंत्री कृषि ङ्क्षसचाई योजना 2.0 (जलग्रहण विकास घटक) के तहत वाटरशेड़ यात्रा ग्राम पंचायत अणत पहुंची। यात्रा के ब्लॉक नोडल अधिकारी अखिलेश पटेल, सहायक अभियंता ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 9 ग्राम पंचायतों के 23 गांव, कुल क्षेत्रफल 5331 हेक्टेयर को प्रधानमंत्री कृषि ङ्क्षसचाई योजना 2.0 अन्तर्गत उपचारित किया जा रहा है। […]

Google source verification

प्रतापगढ़.
प्रधानमंत्री कृषि ङ्क्षसचाई योजना 2.0 (जलग्रहण विकास घटक) के तहत वाटरशेड़ यात्रा ग्राम पंचायत अणत पहुंची। यात्रा के ब्लॉक नोडल अधिकारी अखिलेश पटेल, सहायक अभियंता ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 9 ग्राम पंचायतों के 23 गांव, कुल क्षेत्रफल 5331 हेक्टेयर को प्रधानमंत्री कृषि ङ्क्षसचाई योजना 2.0 अन्तर्गत उपचारित किया जा रहा है। जिसके तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन गतिविधि अन्तर्गत अमृत सरोवर, एनीकट, पक्का चैक डेम, मिनी परकुलेशन टैंक, खेतों में मेड़बंदी कार्य करवाए जा रहे जिससे भू-जल में वृद्धि होगी। यात्रा के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने वर्षा जल संरक्षण के उद्देश्य, वर्षा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, जल संरक्षण के महत्व को समझाया। जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। अध्यक्षता सरपंच सीता देवी मीणा ग्राम पंचायत अणत ने की। मुख्य अतिथि प्रधान हकरी देवी मीणा रहे। जिन्होंने जलग्रहण विभाग के कार्यो की सराहना की। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के प्रति स्थानीय लोगों को जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन हंसराज ङ्क्षसह राणावत ने किया। राजीविका स्वयं सहायता समूह चित्तोडिया वन धन विकास केन्द्र व सीएलएफ मुंगाणा की महिलाओं व स्थानीय महिलाओं, राउमावि अणत के प्रधानाचार्य, स्टाफ व विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी व कलश यात्रा में भाग लिया गया, जिससे वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। इसी के साथ जिले में वाटरशेड यात्रा का समापन हुआ।