4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ कृषि मंडी में दुकान से ताला तोडकऱ चोरी, साढ़े नौ लाख की नकदी की चोरी आ रही सामने

प्रतापगढ़ कृषि मंडी में दुकान से ताला तोडकऱ चोरी, साढ़े नौ लाख की नकदी की चोरी आ रही सामने

Google source verification

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी की दुकान से दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान का ताला तोडकऱ करीब साढ़े नौ लाख की नकदी पर हाथ साफ किया। इस दौरान व्यापारी नीलामी कार्य में व्यस्त था। आधे घंटे के अंतराल में यह वारदात हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कृषि उपज मंडी व्यापारी जयेश पारिख ने बताया कि उसकी मंडी में मोतीलाल रतनलाल पारीख नाम की फर्म है। वह रोजाना की तरह किसानों को भुगतान करने के लिए आठ लाख रुपए की नगदी बैंक से निकलवा कर लाया , डेढ़ लाख रुपए की नगदी घर से लाया था। यह रकम उसने अपनी दुकान के दराज में रखी और बाहर का ताला लगाकर नीलामी में भाग लेने के लिए चला गया। सोयाबीन की नीलामी में भाग लेकर वह आधे घंटे बाद वापस अपनी दुकान पर लौटा तो वहां ताला टूटा हुआ था और दराज में रखें 9 लाख पचास हजार रुपए भी गायब थे। दराज में रुपए नही पाकर वह हक्का-बक्का रह गया। मंडी प्रशासन और पुलिस को इस विषय में सूचना दी गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंडी व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में भी यहां इस तरह की वारदात हो चुकी है और यहां पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई थी। मंडी में रोजाना बड़ी नगदी आती है। ऐसे में इस तरह की वारदातों से व्यापारियों में भय होना स्वाभाविक है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना अधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर गिरफ्तारी करते हुए नकदी को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।