
रायपुर और भचुंडला के जैन मंदिर में हुई चोरी
--मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध
=--=चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना
प्रतापगढ़.सालमगढ़. सालमगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर व भचुंडला गांव में जैन मंदिर में शुक्रार रात को चोरों ने निशाना बनाया। यहां मंदिरों में मूर्तियां, आभषूण, नकदी पर हाथ साफ किया। मंदिर में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए है। इस आधारप पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।
सालमगढ़ थाना प्रभाीरी रोहितकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने रायपुर एवं भचुंडला गांव में स्थित जैन मंदिरों में चोरी की वारदात का अंजाम दिया है। जिसमें रायपुर से 51 चांदी के सिक्के, 40 हजार रुपए की नकदी चुराई। इसी प्रकार भचुंडला जैन मंदिर में 800 ग्राम चांदी, करीब 20 हजार रुपए की नकदी उड़ाई। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे तो चोरी की वारदता की जानकारी मिली। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजयसिंह शेखावत, थाना अधिकारी सालमगढ़ रोहित कुमार, एएसआई कंवरलाल चंदेल, नारायणलाल निनामा मंदिरों पर पहुंचे। जहां मौके का जायजा लिया गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें आरोपियों के फोटो एवं वीडियो लिए गए।
इसके लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जो जांच में जुट गई है। आसपास के थानों में फोटो व वीडियो भेजे गए है। पुलिस की ओर से फोटो को आमजन के लिए भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए है।
-=-=-=बिलेश्री में नहीं मिलता मोबाइल नेटवर्क
कुलथाना. निकटवर्ती बिलेश्री गांव में मोबाइल नेटवर्क की नहीं मिलता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान का यह गांव एमपी बॉर्डर पर है। ऐसे में यहां पर मोबाइल नेटवर्क के लिए लोगों को अपनी छत पर जाकर बात करनी पड़ती है। अपने मोबाइल को दिन भर नेटवर्क के लिए घर से बाहर रखना पड़ता है। रात को गांव के लोगों का कहना है कि हमारे मोबाइल से घर के अंदर बिल्कुल ही नेटवर्क नहीं आता है। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने दूरसंचार विभाग और जिला प्रशासन से कई बार मांग उठाई है। गांव के राघवेंद्रसिंह, रघुवीरसिंह, यशपालसिंह, रविराज, नितेश शर्मा, प्रकाश दास बैरागी अदि ने बताया कि इस समस्या से ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है।
-=-=-=
मोखमपुरा में बिजली अनियमितता से परेशानी
मोखमपुरा. यहां जीएसएस जुड़े क्षेत्र में बिजली बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर लाइट बंद-चालू होने से ग्रामीणों समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गत सप्ताह से शाम होते ही बिजली गुल होना आम बात हो गई है। चार से पांच 5 घंटे इंतजार करने के बाद बिजली सुचारू होती है। बरसात के दिन में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि बरसात के दिनों में बिजली नहीं होने के कारण जीव जंतु का खतरा बना रहता है।
Published on:
22 Aug 2021 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
