5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

जिले में तीन पुलिस उप अधीक्षकों को तबादले, अरनोद में लगाया उप अधीक्षक

जिले में तीन पुलिस उप अधीक्षकों को तबादले, अरनोद में लगाया उप अधीक्षक

Google source verification

प्रतापगढ़. पुलिस महकमे में रविवार रात को व्यापक फेरबदल किया गया है। जिसमें जिले के धरियावद, प्रतापगढ़ और छोटी सादड़ी पुलिस उप अधीक्षक का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया गया है। वहीं अरनोद में खुले उप अधीक्षक कार्यालय में भी एक उप अधीक्षक लगाया गया है। ऐसे में अन्य जिलों से प्रतापगढ़ को चार पुलिस उप अधीक्षक मिले हैं। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा द्वारा यह स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धरियावद पुलिस उप अधीक्षक संदीप सिंह शेखावत का स्थानांतरण बांसवाड़ा एसटीएससी सेल में किया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक अब बीकानेर के गंगाशहर पुलिस उप अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे। वहीं छोटी सादड़ी पुलिस उप अधीक्षक मनीष बडगूजर अब अजमेर ग्रामीण में पुलिस उप अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे। छोटी सादड़ी में अब आशीष कुमार, एससी-एसटी सेल प्रतापगढ़ में नानालाल सालवी, अरनोद में सुदर्शन पालीवाल, धरियावद में धनफूल मीणा पुलिस उप अधीक्षक की कमान संभालेंगे।