सालमगढ़. जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा के मार्गदर्शन में सालमगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 16 सौ कर्टन बीयर से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सालमगढ़ थाना प्रभारी रमेशचन्द्र अहारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्येनजर आदर्श आचार संहिता की पालना में अवैध मादक पदार्थो के धरपकड अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतापगढ़-रतलाम रोड बडी सांखथली फंटा स्थित बोर्डर चेक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इस दौराने पिपलोदा एमण्पी की तरफ से एक ट्रक आता दिखा। चालक ने ट्रक को नाकाबन्दी स्थल से करीब 50 मीटर पहले रोककर वापस घुमाने का प्रयास किया। जिस पर संदिग्ध लगने पर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने ट्रक चालक से वापस ट्रक को मोडऩे का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इस पर ट्रक पर बन्धे तिरपाल को हटाकर देखा तो ट्रक के अन्दर अलग-अलग ब्रांड की बीयर के कर्टून भरे थे। इस संबंध में चालक से परिवहन करने सम्बन्धित अनुज्ञापत्र, लाइसेन्स को लेकर पूछताछ की। तो इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने बीयर के कार्टूनों की गिनती की तो कुल 1600 कार्टून भरे थे। सभी बीयर के सभी बोतलों व टीन पर फोर सेल ईन राजस्थान ऑनली लिखा हुआ होने का लेबल लगा हुआ पाया गया। बीयर की अनुमानित कीमत 37 लाख 53 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने अंग्रेजी बीयर अवैध रूप से अपने कब्जे में रख परिवहन करने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। बीयर तथा ट्रक को जब्त किया गया। दोनों आरोपी सुरेशलाल पुत्र नारायणलाल मीणा निवासी बोरदा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ व खलासी भारतसिहं पुत्र समुन्दरसिंह राजपुत निवासी प्रतापनगर चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार किया गया।