
अनुपम श्याम ओझा
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, प्रतापगढ़. Anupam Shyam Ojha: बैंडिट क्वीन और स्लम डॉग मिलेनियर समेत कई मशहूर फिल्मों में काम कर चुके और मशहूर फिल्म व टीवी आर्टिस्ट प्रतापगढ़ के बेलहा निवासी अनुपम श्याम ओझा (Anupam Shyam Ojha Passed away) नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद रविवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो 64 साल के थे। टीवी सीरियल प्रतिज्ञा (Pratigya TV Show) में ठाकुर सज्जन सिंह (Thakur Sajjan Singh) का किरदान निभाकर वह घर-घर में मशहुर हुए थे। दमदार आवाज और खास इलाहाबादी अंदाज खूब पसंद किया गया। उनके निधन से प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी उनके निशन पर दुख जताया है। इसके साथ ही फिल्मी जगत की हस्तियों ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 'सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’
बीमारी में सीएम योगी और राजा भैया ने की थी मदद
अनुपम श्याम ओझा बीते साल लॉक डाउन के दौरान बीमार (Anupam Shyam Ojha's Disease) पड़ गए थे, आर्थिक संकट के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इलाज के लिये मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने उनके इलाज के लिये 20 लाख रुपये दिये थे, जसिके बाद उन्होंने सीएम योगी का आभार भी जताया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री और जनसत्ता दल (Jansatta Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया (Raja Bhaiya) ने भी उनके इलाज के लिये पांच लाख रुपये दिये थे। इलाज के बाद कुद समय तक तो वह ठीक रहे, लेकिन बाद में फिर हालत गंभीर हो गई। उनकी किडनी में इन्फेक्शन था।
प्रतापगढ़ आवास पर जुटने लगे लोग
अनुपम श्याम ओझा के निधन की सूचना सोशली मीडिया और टीवी पर आने के बाद प्रतापगढ़ के स्टेशन रोड (Station Road Pratapgarh) स्थित उनके आवास पर संवेदना प्रकट करने वालों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। उनके छोटे भाई कंचन ओझा (Kanchan Ojha) ने मीडिया से उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी दी कि अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।
प्रतापगढ़ में ही हुई शुरुआती शिक्षा
अनुपम श्याम ओझा प्रतापगढ़ के बेलहा के रहने वाले थे। उनकाप जन्म 20 सितंबर 1957 को प्रतापगढ़ में हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ में ही पूरी की। इसके बाद वो एक्टिंग सीखने लखनऊ चले गए। वहां उन्होंने भारतेंदु नाट्य एकेडमी में थिएटर की पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम सेंटर ओफ रंगमंडल में भी कुछ वक्त तक काम किया और नेशनल स्कूल ओफ ड्रामा से भी जुड़े। इसके बाद बाॅलीवुड की चमक उन्हें मुंबई खींच लाई।
'ठाकुर सज्जन सिंह' के नाम से हुए मशहूर
अनुपम श्याम ओझा ने यूं तो कई मशहूर फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें घर-घर पहचान दिलाई छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह के किनदार ने। इसमें उन्होंने अपने अभिन का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 1993 में की थी। बैंडिट क्वीन, स्लम डाॅग मिलेनियर, द वारियर, हल्ला बोल, रक्त चरित्र, दिल से, जय गंगा, लगान, गोलमाल और मुन्ना माइकल आदि कई बेहतरीन फिल्में कीं। छोटे पर्दे पर 'मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ने उन्हें बेहद मशहूर कर दिया। उन्होंने डोली अरमानों की, हमने ली शपथ और कृष्णा चली लंदनन जैसे कई अन्य टीवी सीरियल्स में भी काम किया।
Updated on:
09 Aug 2021 02:32 pm
Published on:
09 Aug 2021 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
