15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन से स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी मांग कि खुल गई पोल, मच गया बवाल

रतापगढ़ में हो रही शादियां इन दिनों चर्चा में है। अभी कुछ दिन पहले ही दुल्हन के हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया था। अब दूल्हे की करतूत के कारण शादी टूटने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Marriage in Pratapgarh

Marriage in Pratapgarh

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ में हो रही शादियां (Marriage in Pratapgarh) इन दिनों चर्चा में है। अभी कुछ दिन पहले ही दुल्हन के हर्ष फायरिंग (Firing) का मामला सामने आया था। अब दूल्हे की करतूत के कारण शादी टूटने का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत दूल्हे (Drunk Groom) ने स्टेज पर दुल्हन को डांस करने को कहा। दुल्हन ने उसके नशे में होने पर उसकी फरमाइश पूरे करने से तो मना किया ही, शादी से भी इंकार कर दिया। मामला यहां शांत नहीं हुआ और जमकर हंगामा हुआ। शादी में दूल्हे, उसकी बहन और बारातियों को लड़की पक्ष ने बंधक बना दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद बरातियों को तो छोड़ दिया गया, लेकिन लेकिन दूल्हा और उसके परिजन बंधक बने रहे। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। इसमें वर पक्ष शादी को तैयार था, लेकिन लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही वर पक्ष से दहेज में लिए गए पांच लाख रुपए वापस लिए गए। तब जाकर समझौते हुआ और दूल्हे व उसके परिजनों को छोड़ा गया। मामला मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव का है। देखें उक्त वीडियो.