
CM Yogi AQdityanath
प्रतापगढ़. सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ में पहुंच गये हैं। सीएम योगी यहां पर विकाय कार्य के साथ कानून व्यस्था की समीक्षा करेंगे। रात में दलित के घर पर भोजन करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ रात्रि में विश्राम भी करेंगे।
यह भी पढ़े:-बाहुबली राजा भैया के प्रतापगढ़ में जायेंगे सीएम योगी, दलित के घर भोजन करके देंगे मायावती को झटका
सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। सुबह 11.10 बजे लखनऊ से सीएम योगी हेलीकाप्टर से रवाना हुए हैं और 11.50 बजे प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में पहुंचे हैं। इसके बाद 11.55 बजे प्रस्थान करके विकास भवन पहुंचे हैं। यहां पर सीएम योगी विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी। प्रतापगढ़ की कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि यहां पर कुछ अधिकारियों पर सीएम योगी की गाज गिर सकती है। समीक्षा बैठक के बाद 2.20 बजे विकास भवन से निकल कर सीएम योगी लोक निर्माण विभाग में जायेंगे। यहां पर कुछ देर विश्राम करने के बाद बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीएम योगी भेंट करेंगे। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे तक तहसील, थाना, अस्पताल, गेहूं क्रय केन्द्र व मलिन बस्ती का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद सीएम योगी 5.50 बजे पुलिस लाइन में पहुंचेंगे और फिर 6 बजे मधुपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 6.15 से रात 8.15 तक चौपाल में भाग लेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी पर भारी पड़ रही बीजेपी की कुंडली, ज्योतिषाचार्य ने बताया 2019 के चुनाव में यह हो सकता
दलित दयाराम सरोज के घर करेंगे भोजन
सीएम योगी आदित्यनाथ दलित दयाराम सरोज के घर भोजन करेंगे। सीएम योगी रात 8.50 बजे दयाराम सरोज के आवास से निकल कर रात ९ बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्धई मधुपुर पहुेंचेंगे। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन8.15 बजे हेलीकाप्टर से सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान कर जायेेंगे।
यह भी पढ़े:-वाह रे गुरुजी, सरकारी स्कूल को दिया किराये पर , खुलासे के बाद मचा हडंकप
सीएम योगी के लिए भी खास है प्रतापगढ़ का दौरा
सीएम योगी के लिए प्रतापगढ़ का दौरा बेहद खास है। खराब कानून व्यवस्था व विकास के दौड़ में पिछड़ चुके इस जिले की क्या स्थिति है। इसका खुलासा समीक्षा बैठक में होगा। बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया का जिला होने के चलते भी सभी लोगों की निगाह इस दौरे पर लगी हुई है।
यह भी पढ़े:-राहत की खबर अब घर बैठे ही बनवाये डीएल, देश के किसी भी हिस्से का लाइसेंस हो सकेगा रिन्यूअल
Published on:
23 Apr 2018, 1:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.