9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा भैया ने केंद्रीय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को दिया करारा जवाब, कहा- ईवीएम से राजा-रानी पैदा नहीं होते

दो दिन पहले यूपी के प्रतापगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया पर वार करते हुए कहा था कि अब राजा रानी के पेट से नहीं बल्कि ईवीएम से पैदा होता है। अनुप्रिया के इस बयान पर राजा भैया का बड़ा पलटवार आया।

less than 1 minute read
Google source verification
raja bhaiya news

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुंडा विधायक राजा भैया raja bhaiya ने कहा कि ईवीएम से राजा या रानी पैदा नहीं होते हैं। दो दिन पहले प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बोलते हुए अनुप्रिया पटेल ने बिना राजा भैया का नाम लिए कहा था कि कुछ स्वपोषित राजाओं को लगता है कि कुंडा उनकी जागीर है। उन्होने कहा था कि अब राजा रानी ईवीएम से पैदा होते हैं। वहीं अनुप्रिया के बयान पर पलटवार करते हुए राजा भैया ने कहा कि राजा या रानी अब पैदा होना बंद हो गए हैं। ईवीएम से जन सेवक पैदा होता है और अगर ईवीएम से पैदा होने वाले अपने आपको राजा रानी मान लेंगे तो लोकतंत्र की भावना ही खतम हो जाएगी। ईवीएम से जनसेवक पैदा होता है, जन प्रतिनिधि पैदा होता है। उन्होंने कहा कि राजतंत्र तो कबका खत्म हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान के बाद से ही तमाम तरह की चर्चाएं थीं। हालाकि अब राजा भैया ने भी अपना बयान जारी कर दिया।