15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली की राजनीति के धुरंधर उमेश गौतम, दूसरी बार बने मेयर

भाजपा नेता उमेश गौतम बरेली की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। पार्टी के अंतर्विरोधों के बावजूद डॉक्टर उमेश गौतम ने नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की। बरेली नगर निगम चुनाव में कुल 28 राउंड की मतगणना में 351854 वोट पड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6267130967844041832_y_1.jpg

अंतर्विरोधों के बावजूद उमेश गौतम ने भारी बहुमत से दर्ज की जीत

सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर को 56328 वोटो से हराया

बरेली। भाजपा नेता उमेश गौतम बरेली की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। पार्टी के अंतर्विरोधों के बावजूद डॉक्टर उमेश गौतम ने नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की। बरेली नगर निगम चुनाव में कुल 28 राउंड की मतगणना में 351854 वोट पड़े। इसमें से भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉक्टर उमेश गौतम को 167271, निर्दलीय सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर को 110943 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने 26975 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के यूसुफ खान 16862 वोटो के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए। भाजपा प्रत्याशी की 56328 वोटों की प्रचंड जीत को लेकर पूरे शहर में उत्साह नजर आया। मतगणना स्थल से लेकर शहर तक सड़क भगवा मय हो गई। जगह-जगह लोगों ने उमेश गौतम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह खुली जीप पर फूल मालाओं से लदे समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे।