5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया की युवा सेना ने बुक करा दी ट्रेन, कहा यूपी ही नहीं इन राज्यों से भी आयेंगे लोग

३० नवम्बर को लखनऊ जाने के लिए प्रतापगढ़ में जनसम्पर्क अभियान शुरू, यूथ बिग्रेड ने लगायी सारी ताकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:25 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

रिपोर्ट:-सुनील सोमवंशी
प्रतापगढ़. कुंडा के क्षत्रिय बाहुबली विधायक राजा भैया की युवा सेना ने 30 नवम्बर को लखनऊ में होने वाली रैली के लिए पूरी ट्रेन ही बुक करा दी है। राजा भैया यूथ बिग्रेड का दावा है कि रैली में ऐसा जनसैलाब उमड़ेगा कि सभी दलों को आंखे खुल जायेगी। राजा भैया अपने जन्मदिन के नयी पार्टी का ऐलान कर सकते हैं जिसको देखते हुए पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े:-मुलायम की कुंडली में है ऐसा योग, जो लोकसभा चुनाव 2019 में शिवपाल या अखिलेश की बदल देगा किस्मत

राजा भैया का राजनीति या फिर प्रतापगढ़ में जैसा कद है उसी अनुसार धमाकेदार अंदाज में नयी पार्टी बनाने का ऐलान किया जायेगा। यूपी के अतिरिक्त एमपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड आदि से भी भारी संख्या में समर्थकों को लखनऊ में लाने की तैयारी की गयी है। निर्दल प्रत्याशी के तौर पर ही राजनीति में चुनावी जीत का डंका बजाने वाले राजा भैया नयी पार्टी का ऐलान करने के साथ ही अपनी ताकत भी दिखायेंगे। राजा भैया का अधिकृत यूथ बिग्रेड सिर्फ प्रतापगढ़ में है लेकिन राजा भैया के समर्थकों ने अपने-अपने जिले व राज्यों में यूथ बिग्रेड की स्थापना करके प्रचार में जुटे हुए हैं। राजा भैया के समर्थकों की माने तो लखनऊ में होने वाली रैली में लाखों की भीड़ जुटेगी। सभी दल देख लेंगे कि राजा भैया के लिए जनसैलाब उमड़ सकता है। समर्थकों ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव का इफेक्ट, अखिलेश की पार्टी ने इन्हें बनाया फ्रंटल अध्यक्ष

प्रयागराज से लखनऊ जाने के लिए बुक करायी गयी स्पेशल ट्रेन
राजा भैया यूथ बिग्रेड ने प्रयाग राज से लखनऊ जाने के लिए स्पेशन ट्रेन बुक करायी है। प्रयागराज से चलते हुए यह ट्रेन कुंडा, ऊचाहार, रायबरेली होते हुए लखनऊ जायेगी। पूरी ट्रेन में राजा भैया के ही समर्थक होंगे, जो 30 नवम्बर को लखनऊ जायेंगे। यूपी की सियासत में अभी तक पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी के साथ राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के ही महागठबंधन पर अभी तक सभी की निगाहे लगी थी लेकिन शिवपाल यादव की नयी पार्टी बनाने के साथ ही सभी की निगाहे राजा भैया पर टिक गयी है। राजा भैया नयी पार्टी बना कर कितने सीटों पर चुनाव लड़ते हैं इसी पर सबकी नजर है।
यह भी पढ़े:-सपा को बचाने के लिए सामने आये मुलायम, अखिलेश के लिए किया यह काम

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश