उन्होंने आगे लिखा, “हमारी खुफियागिरी न हो यह सुनिश्चित करने के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की रणनीति को भी नई पारिस्थिति के मुताबिक देखने का वक्त है। वैसे भी अब जमीन और आसमान पर युद्ध के साथ तकनीकी आधारित युद्ध की संभावनाएं पूरे विश्व के सामने दस्तक दे रही हैं। एक तरफ एआई को लेकर सजगता की जरूरत है वहीं विदेशी उपकरणों खासतौर पर मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य आयात होने वाले इस तरह के सभी उपकरणों के सुरक्षा जांच की जरूरत है।”