प्रयागराज

अतीक अहमद के बाद बेटे अली ने संभाली काले कारोबार की कमान, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, FIR दर्ज

Atiq Ahmad News: जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद ने पिता का काला कारोबार का चार्ज ले लिए है। उसके खिलाफ जेल से रंगदारी मांगने पर FIR दर्ज की गई है।  

2 min read

Prayagraj Crime News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद छोटे बेटे अली अहमद ने पिता का काला कारोबार संभाल लिया है। अब अली अहमद के खिलाफ करेली थाने में रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज हुआ है। करेली थाने में 50 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में अली अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

इस मामले में अली अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।अभी अतीक का बेटा अली प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पीड़ित दानिश शकील और उसकी बहन गजाला बेगम ने अली से अपनी जान को खतरा बताया है। GTB नगर में गजाला बेगम के नाम से करोड़ों का प्लाट है। अली अहमद इस प्लाट पर कब्जा कर अपना कार्यालय बनाना चाहता है। अली की ओर से गजाला से प्लाट बेचने को कहा गया था।


गैंग ने दी थी ये धमकी
जब गजाला तैयार नहीं हुई तो अतीक के गुर्गों ने फर्जी कागजात तैयार करा लिया। अतीक के गैंग आईएस 227 में शामिल सैफ और फैज को अली अहमद ने जमीन किसी कीमत पर न छोड़ने का निर्देश दिया था। सैफ और फैज ने गजाला और दानिश शकील को धमकी दी थी कि अगर प्लाट चाहिए तो 50 लाख रुपए देने होंगे या फिर पूरा प्लाट हमारी कीमत पर बेच दो। गजाला बेगम और उसके भाई दानिश शकील ने अतीक के गुर्गों और बेटे अली अहमद से जान का खतरा बताया है।
यह भी पढ़ें: SDM ज्योति मौर्य के कथित बॉयफ्रेंड मनीष दुबे बुरे फंसे, DIG के रिपोर्ट में विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्यवाई तय

गजाला बेगम की ओर से भाई दानिश शकील ने अतीक के बेटे अली अहमद, परवेज अंसारी उर्फ परवेज अटाला, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद फैज, शमीम मौलाना और महफूज मंसूरी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। करेली थाना पुलिस ने IPC की धारा 420, 120 बी, 506, 467, 468, 471, 447 और 387 के तहत FIR दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: SDM Jyoti Maurya: 'पति को जान से मार दूंगी',कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई PCS ज्योति और कथित प्रेमी मनीष दुबे की मुश्किल, हत्या की साजिश

अतीक अहमद के साथ नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी शुआट्स मारपीट में भी सैफ और फैज शामिल था। करेली थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जेल में बंद से किन किन गुर्गों और प्रॉपर्टी कारोबारियों ने अली ने मुलाकात की है, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। इस घटना के बाद क्या एक बार फिर से प्रयागराज में माफियागिरी की शुरुआत हो रही है।

Updated on:
11 Jul 2023 05:23 pm
Published on:
11 Jul 2023 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर