14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस केे लिए सिरदर्द बनीं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और बहन आयशा नूरी, गिरफ्तारी के लिए चलेगा बड़ा अभियान

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और बहन आयशा नूरी समेत जिले के 64 इनामी पुलिस के लिए चुनौती बन चुके हैं। शासन ने फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसके लिए अब प्रयागराज पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
atiq ahmed

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद (Atiq ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन और बहन आयशा नूरी लगभग एक साल से प्रयागराज पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही हैं। प्रयागराज पुलिस भले ही इनके कुनबे के कई अपराधियों को मारने और पकडऩे में सफल रही हो, लेकिन इन दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी में पुलिस को नमाकी ही मिली है। जिले में कुल 64 इनामी फरार चल रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा इनामी शहर क्षेत्र के 44 हैं। इसके अलावा गंगानगर के 11 और यमुनानगर के 9 इनामी फरार हैं। इस सूची में कुल 6 महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिनपर कई सालों से इनाम घोषित है, लेकिन वह आज तक पकड़ में नहीं आए हैं।

उधर शासन के कड़े निर्देश के बाद अब इनकी पकड़ के लिए अभियान चालाया जा रहा है।
प्रयागराज पुलिस 30 जून तक बड़े अभियान के तहत इनकी गिरफ्तारी में जुटी है। इन अपराधियों को पकडऩे के लिए प्रयागराज पुलिस कमिश्ररेट की कई टीमें गठित की गई हैं।

उमेश पाल मर्डर केस के सबसे ज्यादा इनामी हैं फरार
इनामी बदमाशों की सूची में सबसे ज्यादा संख्या उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की है। इनमें गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर पर पांच पांच लाख रूपए का इनाम है। इसी तरह से अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रूपए और इतीक की बहन आयशा नूरी तथा अशरफ की पत्नी जैनब पर 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित है।