15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक-अशरफ की हत्या: प्रयागराज में आज ही के दिन हुई थी, दोनों की पत्नी फरार, दो बेटे जेल में

3 years since the murder of Atiq-Ashraf: प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या आज के दिन की गई थी। दोनों की पत्नी और बहन अभी भी फरार है। हत्या आरोपी जेल में है। ‌

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

3 years since the murder of Atiq-Ashraf: प्रयागराज में अतीक की हत्या आज ही के दिन 15 अप्रैल 2023 को हुई थी। हत्यारोपियों में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया था जो अभी भी आगरा और चित्रकूट की जेल में बंद हैं। इधर अतीक अहमद और अशरफ की फरार पत्नियों को खोजने के लिए एक स्पेशल टीम लगाई गई है, लेकिन वे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अतीक अहमद के एक पुत्र असद का एनकाउंटर हो चुका है।‌ जबकि दो पुत्र जेल में बंद हैं। दो नाबालिग बेटे बुआ के संरक्षण में हैं, जिनकी 3000 करोड़ की संपत्ति अब तक जब्त कर ली गई है। जिसमें ज्यादातर संपत्तियां नौकर और बैंक के अन्य सदस्यों के नाम खरीदी गई थीं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।

15 अप्रैल 2023 को हुई थी हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल 2023 की रात को अतीक अहमद और अशरफ को उस समय गोली मार दी गई थी जब उन्हें काल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए लाया जा रहा था। मीडिया से बातचीत के दौरान तीन लोगों ने दोनों को नजदीक से गोली मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

13 अप्रैल 2023 को असद का हुआ था एनकाउंटर

13 अप्रैल 2023 को झांसी स्थित परीक्षा डेम के निकट जाने वाले मार्ग पर अतीक अहमद के बेटा असद का एनकाउंटर हुआ था, जिसके साथ गुलाम भी मारा गया था. 14 अप्रैल को असद का अंतिम संस्कार हुआ, लेकिन अतीक और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन शामिल नहीं हुई। जबकि 15 अप्रैल की रात को अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिनका अंतिम संस्कार कसारी मसारी कब्रिस्तान में हुआ था, लेकिन इसमें भी दोनों की पत्नी शामिल नहीं हैं। आने की अफवाहें खूब उड़ी।

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी पर कसा पुलिस का शिकंजा

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की ससुराल मेरठ में है। जहां का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा था। जिसमें डॉक्टर अखलाक और गुड्डू मुस्लिम एक दूसरे को गले लग रहे हैं। यह बात सामने आई कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम यहां आया था। इस मामले में पुलिस में आयशा नूरी के पति डॉक्टर अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था। वंश आयशा नूरी फरार हो गई।‌

फरार महिलाओं पर भी इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाहिस्ता परवीन की तलाश में है। गिरफ्तार के लिए एटीएस और आरएएफ की मदद ली गई। लेकिन किसी का कुछ भी पता नहीं चला। शाइस्ता पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही अशरफ की पत्नी और आयशा नूरी को भी पुलिस तलाश कर रही है। तीनों पर आरोप है कि उमेश पाल की हत्याकांड में हमलावरों को मदद देने के साथ साजिश रची है। आयशा और जुनैब पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। ‌

हत्यारोपी जेल में

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी सिंह निवासी भी जेल में बंद हैं। जिसमें सनी सिंह को आगरा के सेंट्रल जेल में रखा गया है, जबकि लवलेश और अरुण चित्रकूट की जेल में बंद हैं। 2023 में घटना के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों के ही परिजन ना तो मिलने आए और ना ही जमानत की अर्जी दाखिल की। इस संबंध में सरकारी वकील मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि हत्यारोपियों के परिजनों ने कोई जानकारी प्राप्त नहीं की और ना ही जमानत की अर्जी दाखिल की गई।