प्रयागराज के बाहुबली माफिया अतीक अहमद और अशरफ अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों की मौत के बाद तमाम ऐसे लोग सामने आ रहे हैं, जो अतीक के जुल्म के शिकार हुए। इसके बारे में याद कर आज भी इलाके के लोग सिहर उठते हैं। अतीक की हनक के पीछे था उसका क्रूर व्यवहार। अतीक के सामने लोग झुकते थे तो इसकी वजह सम्मान नहीं बल्कि खौफ था। चकिया में बंगले की जगह जहां पर आज मलबा पड़ा है, कभी आलम यह था कि वहां से सड़क पर गुजरते समय तमाम लोग सिर झुका लेते थे।