इलाहाबाद. कचहरी कैंपस में एक पुराना बरगद का पेड़ गिरने से भगदड़ मच गई। पेड़ के नीचे खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गये हैं। कार समेत दर्जन भर गाड़ी रिक्शा भी दुर्घटनाग्रसत हो गये हैं।
कई साल पुराना पेड़ अचानक गिरा
कचहरी कैंपस में बरगद का पुराना पेड़ मंगलवार को अचानकर गिरा जिससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पेड़ पुराना था इस बात की जानकारी हर किसी को थी पर बरगद की जड़े कमजोर हो जाने की वजह से अचानक यह हादसा हो गया।
कैंपस में किसी के घायल होने की सूचना नहीं
बरगद का पेड़ ऐसी जगह है जहां लोगों का आना जाना कम रहता है। लोग अपने वाहन यहां खड़ा करने के बाद परिसर में अन्य जगह चले जाते हैं। इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं हालांकि पेड़ गिरने से कई वाहन दुर्घटना हो गये हैं।
टला बड़ हादसा
लोगों की माने तो हादसा 12 बजे के बाद हुआ। अगर यही हादसा थोड़ी देर पहले हुआ होता तो कई लोग इसकी चपेट में आते। क्यूंकि 10 से 12 बजे के बीच काफी लोगों का आवागमन यहां रहता है।