14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में उत्सव: महिला बंदी ने दिया बच्ची को जन्म, धूमधाम से नवजात का हुआ नामकरण

यूपी के कौशांबी जेल में एक महिला बंदी ने बच्ची को जन्मदिया तो जेल का पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। धूमधाम से उसका नामकरण कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
up news

Celebration in jail: चित्रकूट जिले के मंगल रैदास की पत्नी मायादेवी के खिलाफ कौशांबी के सैनी थाने में धोकाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। एक फरवरी 2024 को माया देवी को जेेल में निरुध्द कराया गया। उस समय माया गर्भवती थी। जेल अधीक्षक अजीतेश कुमार के अनुसार माया ने 25 दिन पहले माया को प्रसव पीड़ा हुई। जहां पर जेल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां माया ने एक बेटी को जन्म दिया। दुधमुही बच्ची इस समय मां के साथ बैरक में ही रह रही है। नन्हीं बच्ची का काफी ध्यान भी रखा जा रहा है। समय समय पर खान पान और स्वास्थ्य परीक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है। उसके लिए खिलौना का भी पूरा इंतजाम किया गया है। डीआईजी रेंज के निर्देश पर नन्हीं बच्ची के नामकरण समारोह का आयोजन कारागार में ही किया गया।

इस दौरान जेल में धूमधाम से उत्सव मनाया गया। सभी बैरकों में मिठाई बांटी गई। इसके अलावा भोज का कार्यक्रम भी किया गया।