
Mahakumbh 2025 की तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी
Mahakumbh 2025: अपने वाराणसी दौरे के बाद सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम योगी ने तैयारियों का जायजा लिया और महाकुम्भ-2025 के आयोजन को विश्वस्तरीय और दिव्य-भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज मेला क्षेत्र में 25,000 बेड क्षमता वाले 100 सार्वजनिक आश्रय स्थलों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत खोया-पाया केंद्र की भी शुरुआत की गई।
महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वस्थ महाकुंभ की योजना को साकार करने के लिए मेला क्षेत्र में युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।
सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है। स्वच्छ और स्वस्थ महाकुंभ की सीएम योगी की मंशा के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र को पूरी तरह ओडीएफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के मुताबिक मेला क्षेत्र में रिकॉर्ड 1,50,000 शौचालय बनाए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र के शौचालयों के स्लज का निस्तारण जल निगम, नगरीय ने 3 अस्थायी और नैनी, झूंसी के स्थायी एसटीपी और अरैल के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से किया जाएगा।
Updated on:
7 Dec 2024, 9:36 PM IST
Published on:
7 Dec 2024, 9:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.