30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा चोर बता कर महिला को बुरी तरह पीटा, फिर मिट्टी का तेल डाल कर …

मानसिक बीमार महिला को मारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 13 Sep 2019, 9:58 AM IST

Considering child thief, badly beaten mentally ill woman

बच्चा चोर बता कर महिला को बुरी तरह पिटा, फिर मिट्टी का तेल डाल कर ...

प्रयागराज। बच्चा चोरी की अफवाह एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। शासन के तमाम आदेश के बावजूद लोग नहीं संभल रहे हैं । जिले के यमुनापार इलाके में घूरपुर थाना अंतर्गत एक महिला को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला को कुछ महिलाएं मार रही है। कहा जा रहा है यह महिला बच्चा चोरी करती है। साथ ही मारने वाली महिलायें पहले डंडा मंगाती है फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की बात कही कही जा रही है। कुछ लोग बचा भी कर रहे हैं लेकिन आक्रोशित महिलाएं और भीड़ बच्चा चोर समझकर ही मार रहे हैं।

इसे भी पढ़ें -बच्चों को कागज के फूल बनाना सिखाते है ,गाँव वालों ने बच्चा चोर समझ कर पिटा ,300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घूरपुर इलाके में सड़क पर एक महिला को पकड़कर बुरी तरह से मारा गया और कहा गया कि यह बच्चा चोर है, जबकि वह महिला वीडियो में बता रही है, कि उसके दादी और दादा का गांव है। यही रहते थे उन लोगों को ढूंढ रही है। लेकिन लोग उसे बच्चा चोर कह कर पीटा जा रहा है। घूरपुर एसओ के मुताबिक यह मामला दो दिन पहले का है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई और मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक़ महिला की मानसिक बहुत ठीक नहीं थी। जानकारी पर पुलिस पंहुची और उसे थाने ले गई बाद में महिला को पूछतांछ के बाद छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें-लोक सेवा आयोग की लेटलतीफी से कई मेधावियों को नहीं मिला मौका, छात्रों को इन परीक्षाओं के परिणाम का इंतज़ार
हर दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जो सबसे ज्यादा मानसिक बीमार लोगो के लिए मुसीबत बन गया है। इस मामले में एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह से महिला को पीटने का मामला संज्ञान में आया है जाँच के निर्देश भी जारी किया है।उन्होंने कहा की अफवाह से लोगों को बचना होगा। यह कुछ लोगों द्वारा फैलाया जाने वाला रियुमर फैला रहे है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश