27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचेंगे प्रयागराज, 21 अप्रैल से अरैल में होगा कथा का भव्य आयोजन

Dheerendra Shastri

फोटो: पत्रिका

समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह कथा हर दिन प्रयागराज में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अरैल में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस आयोजन को प्रयाग उत्थान समिति द्वारा कराया जा रहा है।

20 अप्रैल को निकाली जाएगी एक भव्य मंगल कलश कथा

दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। कथा शुरू होने से पहले 20 अप्रैल को एक भव्य मंगल कलश कथा निकाली जाएगी, जो सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए पथरचट्टी रामलीला मैदान तक जाएगी।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

इस यात्रा में रामानंद सागर की रामायण के कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी शामिल होंगे।कथा के दौरान देश के कई प्रसिद्ध संत और कलाकार भी शामिल होंगे, जैसे स्वामी कैलाशानंद, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और देवकी नंदन ठाकुर। इसके अलावा सांसद और कलाकार मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ और भजन गायक कन्हैया मित्तल भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यह आयोजन भक्ति और आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग