3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद में दिन-दहाड़े हुई बमबाजी व गोलीबारी, दो गंभरी

स्थानीय लोगों के अनुसार रामलीला कराने के विवाद में हुई घटना, चार घायल, पुलिस पर लगाया घुसखोरी का आरोप

2 min read
Google source verification
Firing in Allahabad

इलाहाबाद में दिन-दहाड़े हुई बमबाजी व गोलीबारी, चार घायल, दो गंभरी

इलाहाबाद. प्रदेश सरकार के छह महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश भर के मंत्री और विधायक कानून व्यवस्था का राज लाने का डंका बजा रहे हैं। लेकिन बेखौफ बदमाश हर दिन प्रशासन सहित सरकार को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इलाहाबाद में बदमाशों ने एक बार फिर सरेराह गोलीबारी और बमबारी करके पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाया है।

दारागंज थाना क्षेत्र के संगम इलाके में स्थित दशाश्वमेध घाट के गणेश मंदिर के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े गोलीबारी व बमबाजी शुरू कर दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के पोते अखिलेश त्रिपाठी के साथ गगन निषाद व दो महिलाएं भी घायल हो गईं।

पुलिस के मुताबिक नकाबपोश बदमाश गगन निषाद को मारने आये थे। हमलावरों ने गगन निषाद को निशाना बनाकर बम और गोलियां दाग दी। जिसमें वही सब्जी खरीद रहे। अखिलेश त्रिपाठी की कमर में बम लगा और वो बुरी तरह घायल हो गए। साथ ही गगन निषाद सहित दो महिलाएं भी घायल हो गईं। सुचना होते ही मौके पर कई थानों की फोर्स के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। सरेराह बीच बाजार बम और गोलिया बरसाकर दहशत फैलाने वालो की तलाश में जुटी है।

चारों घायलों को शहर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक गगन निषाद के पिता और भाई की हत्या वर्ष 2007 में की गई थी। इसमें पिंटू निषाद मुल्जिम बनाया गया था और वो जेल में है। पिंटू के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुट गई है।

वही एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि सारा विवाद एक भू-माफिया से है, जो कि रामलीला मैदान को लेकर है। सालों से उस जमीन पर रामलीला होती आई है। लेकिन एक भूमाफिया उस पर कब्जा करना चाहता है। जबकि वर्ष 2013 में कोर्ट ने उक्क स्थान पर रामलीला कराने का आदेश दिया था। हम वहां रामलीला कर सकते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस और भू-माफिया के मिलीभगत चलते दारागंज पुलिस ने हमें दो दिन की अनुमति दी। इस बार गगन निषाद भव्य तरीके रामलीला कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काफी पैसा भी खर्च किया था। स्थानीय व्यक्ति के अनुसार रामलीला कमेटी में अखिलेश त्रिपाठी निराला भी सक्रिय सदस्य थे। दोनों लोगों को मारा गया है। साथ पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पैसे लेकर पुलिस भू-माफिया का साथ दे रही है।

by Prasoon Pandey

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग