3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृद्ध यात्री को नया जीवन दान,देने वाले RPF जवानों को आईजी अमिय नन्दन सिन्हा ने किया सम्मानित

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेलवे स्टेशन पर वृद्ध यात्री की जान बचाने वाले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को आज आईजी अमिय नन्दन सिन्हा ने प्रयागराज बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के आईजी अमिय नन्दन सिन्हा के द्वारा आरपीएफ( RPF) पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर तैनात शब्बीर खान, स०उ०नि०., गिरिराज सिंह, उ०नि० एवं राजेश शर्मा, कॉन्स0, को वृद्व यात्री की जान बचाने हेतु पुरस्कृत किया गया।

ये था पूरा मामला

जिनके दिनांक 16 मई को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म बर 01 से गाड़ी संख्या 11058 अपने निर्धारित ठहराव के पश्चात गन्तव्य के लिए रवाना हो रही थी कि चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में एक वृद्ध यात्री फिसलकर प्लेटफार्म तथा गाड़ी के बीच गिर गया था। तभी प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात स०उ०नि०/शब्बीर खान, स०उ०नि०/गिरिराज सिंह एवं कान्स०/राजेश बर्मा द्वारा सूझ-बूझ का परिचय देते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल एसीपी कर गाड़ी को रोका गया एवं उक्त बल सदस्यों द्वारा उपरोक्त वृद्ध यात्री को गाड़ी के नीचे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई गई।इस सराहनीय कार्य के लिए स० उ०नि०ः शब्बीर खान, स०उ०नि०/गिरिराज सिंह एवं कान्स०/ राजेश शर्मा को माह मई- 2024 के लिए EMPLOYEE OF THE MONTH चुना गया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग