24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos: हिंदू लड़की की खूबसरती पर फिदा हो गए थे मोहम्मद कैफ, प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, देखें 15 तस्वीरें

Mohammad kaif and Pooja Yadav love story: मोहम्मद कैफ की पत्नी की खूबसूरती और ग्लैमरस की तस्वीरें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। उनकी खूबसूरत फोटोज देखने के बाद आप खुद भी यही कहेंगे।  

4 min read
Google source verification
kaif_1.jpg

मोहम्मद कैफ ने मैदान पर कई कारनामे किए। यूपी के इस क्रिकेटर और पूजा यादव की लव स्टोरी काफी चर्चित है। अलग-अलग धर्म होने के बावजूद दोनों का प्यार परवान चढ़ा।    

kaif_2.jpg

यूपी के प्रयागराज में जन्मे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ के बारे में सब जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको कैफ की प्रेम कहानी और उनकी पत्नी के बारे में बताएंगे, कैसे एक हिंदू लड़की को पार्टी में देखते हुए फिदा हो गए थे।      

kaif_3.jpg

मोहम्मद कैफ और उनकी पत्नी पूजा यादव की लव स्टोरी दिलचस्प है। कैफ को नोएडा की रहने वाली जर्नलिस्ट पूजा यादव से प्यार हो गया था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। फिर भी एक-दूसरे से शादी की। मोहम्मद कैफ की लव स्टोरी छोटी और खूबसूरत है।

kaif_4.jpg

कैफ की सिर्फ लव स्टोरी ही खूबसूरत नहीं, बल्कि उनकी पत्नी पूजा भी बेहद खूबसूरत हैं। खूबसूरती के मामले में पूजा यादव किसी हेरोइन से कम नहीं हैं आइए आप भी देखें तस्वीरें...    

kaif_5.jpg

बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक, मोहम्मद कैफ और पूजा यादव कुछ म्युचल फ्रेंड्स के जरिये 2007 में एक पार्टी में मिले थे। पूजा उस वक्त एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म में काम करती थीं।    

kaif_6.jpg

पूजा और कैफ ने अपनी पहली मुलाकात में ही एक जुड़ाव महसूस किया और इसलिए उन्होंने एक-दूसरे के संपर्क में रहने का फैसला किया। कुछ ही समय बाद दोनों अक्सर साथ में बाहर जाने लगे।  

kaif_7.jpg

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया। कैफ और पूजा ने 26 मार्च 2011 को एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।    

kaif_8.jpg

मोहम्मद कैफ ने पूजा से नोएडा में ही शादी चुपके सी की थी। उनकी शादी के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता चल पाया था। कैफ मुस्लिम थे और पूजा हिंदू ऐसे में उनकी शादी चर्चा में जरूर छाई थी। हालांकि, इनकी शादी के बीच में परिवार के कभी भी रोड़ा बनने की बात सामने नहीं आई है। ऐसे में उम्मीद है कि दोनों ही परिवार कैफ और पूजा की शादी के लिए आसानी से मान गए होंगे।    

kaif_10.jpg

मोहम्मद कैफ औ पूजा के दो बच्चे हैं. कैफ के बड़े बेटे का जन्म 28 फरवरी 2012 में हुआ। कैफ ने अपने बेटे को कबीर नाम दिया। इसके बाद अप्रैल 2017 में कैफ और पूजा के घर नन्ही परी आई। पूजा और कैफ ने अपनी बेटी को इवा नाम दिया है।  

kaif_9.jpg

मोहम्मद कैफ की तरह उनकी पत्नी पूजा भी लो प्रोफाइल ही रहती हैं। हालांकि, जब कैफ ने 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, तब पहली बार पूजा उनके प्रचार के लिए खुलकर बाहर आई थीं।

kaif_11.jpg

भले ही पूजा कैफ लो प्रोफाइल रहती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। पूजा कैफ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है।

kaif_12.jpg

खूबसूरती और ग्लैमरस के मामले में पूजा बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। उनकी खूबसूरत फोटोज देखने के बाद आप खुद भी यही कहेंगे।

kaif_13.jpg

पूजा अक्सर इंटरव्यूज में मोहम्मद कैफ की तारीफ करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, ''"मैं वास्तव में अपने काम का आनंद लेती हूं और मेरा परिवार हमेशा बहुत सहायक रहा है. कैफ बहुत समझदार हैं और उन्होंने मुझे काम करने से कभी नहीं रोका।''

kaif_14.jpg

पूजा ने अपने बेटे के जन्म के बाद दो साल का ब्रेक लिया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने फिर से अपना काम शुरू कर लिया। इसी तरह बेटी के जन्म के वक्त भी पूजा ब्रेक पर चली गई थीं। अब दोनों बच्चों के बड़े होने के बाद पूजा फिर से काम करने लगी हैं। वह अक्सर अपने काम से जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

kaif_15.jpg

पूजा कैफ बतौर प्रेजेंटर काम कर रही हैं।मोहम्मद कैफ और पूजा दोनों ही अपने निजी जीवन और संबंधों को लेकर बात नहीं करते हैं। कैफ और पूजा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका परिवार एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है। इसका अंदाजा कैफ और पूजा दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। सभी फोटोज (Pooja Kaif/Instagram) से लिए गए हैं।


बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश