प्रयागराज

Mahakumbh Stampede: कमिश्नर के वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई ? क्या प्रशासन को पहले से थी भगदड़ की आशंका !

Stampede in Mahakumbh: महाकुंभ मेले में हुए भगदड़ के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो विअरल हो रहा है। वीडियो में एक अधिकारी माइक में कुछ कह रहा है। क्या प्रशासन को भगदड़ की पहले से जानकारी थी ? आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला ? 

2 min read
Kumbh Stampede

Prayagraj Kumbh Mela Stampede: प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ के बाद शासन-प्रशासन पर कई बड़े सवाल उठाये जा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेला के कमिश्नर विश्वास पंत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

क्या है वीडियो की सच्चाई ? 

वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि महाकुंभ मेला के कमिश्नर विश्वास पंत हाथ में माइक लिए कह रह हैं "सभी श्रद्धालु सिन लें। यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोवत है, सो खोवत है। उठिये ! उठिये ! स्नान करिये। ये आपके सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है। भगदड़ मचने की संभावना है। आप पहले आ गए हैं तो आपको सबसे पहले अमृत मिल जाना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन है। उठें ! उठें ! उठें ! सोएं ना।"

भगदड़ का वीडियो आया सामने 

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 17 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। भगदड़ का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। घटना के बाद सरकार ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सोशल मीडिया पर वायरल है ये वीडियो 

महाकुंभ मेला कमिश्नर विश्वास पंत का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहें है कि क्या पुलिस को भगदड़ की आशंका थी ? प्रशासन को जब पता था कि भगदड़ होने वाली है तो उचित कदम क्यों नहीं उठाये गए ? आदि, इत्यादि। 

Also Read
View All

अगली खबर