31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन से विवाद करके युवती जान देने पहुंची नैनी पुल, बातों ही बातों में युवक ने बचाई जान, देखें वीडियो

नैनी नए पुल की रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूदने जा रही युवती का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवती धमकी दे रही थी कि अगर कोई नजदीक आया तो वह कूद जाएगी। यह देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोग दूर खड़े होकर वीडियो बनाकर उसे शेयर कर रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 1 Jun 2022, 5:17 PM IST

बहन से विवाद करके युवती जान देने पहुंची नैनी पुल, बातों ही बातों में युवक ने बचाई जान, देखें वीडियो

बहन से विवाद करके युवती जान देने पहुंची नैनी पुल, बातों ही बातों में युवक ने बचाई जान, देखें वीडियो

प्रयागराज: प्रयागराज शहर और नैनी को जोड़ने वाला यमुना पुल जितनी अपनी खूबसूरती की वजह से जाना जाता है उससे कहीं ज्यादा सुसाइड पॉइंट के भी नाम से जाना जाता है। आए दिन पुल से कोई न कोई जाने देने के किये झालंग लगाने आता है। मंगलवार को भी नैनी पुल की रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूदने जा रही युवती को लोगों ने बचा लिया। कीडगंज की रहने वाली युवती बहन से विवाद के बाद जान देने पहुंची थी। बचाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नैनी नए पुल की रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूदने जा रही युवती का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवती धमकी दे रही थी कि अगर कोई नजदीक आया तो वह कूद जाएगी। यह देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोग दूर खड़े होकर वीडियो बनाकर उसे शेयर कर रहे थे।

जान देने पर अड़ी रही युवती

इसी दौरान लोगों ने उसे बातों में भी उलझाए रखा और नीचे उतरने की अपील करते रहे। इसी बीच अचानक एक युवक तेजी से पीछे से आया और युवती को पकड़कर रेलिंग से नीचे खींच लिया। नीचे आने के बाद भी युवती जान देने पर अड़ी रही।

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, गैर-जमानती वारंट पर आया ये फैसला, जाने मामला

लोगों की सूचना पर कीडगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग के बाद उसकी मां को सौंप दिया। कीडगंज पुलिस ने बताया कि मामला 29 मई का है। कीडगंज की रहने वाली रोशनी तीन बहनें हैं। एक बहन से उसका विवाद हुआ था। गुस्से में आकर वह नैनी नए यमुना पुल से कूदकर जान देने गई थी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश