13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड के बिग वेलकम के लिए यूपी रेडी, अमिताभ, मनोज से लेकर बड़े स्टार्स की फिल्में होंगी रिलीज, क्या फिल्म इंडस्ट्री का दूसरा घर बनेगा यूपी?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 6 जनवरी को मुंबई में फिल्मी इंडस्ट्रीज के बड़े सितारों से मिलते हैं और उन्हें यूपी में फिल्में बनाने की अपील करते हैं। उनकी अपील, अब रंग लाने लगी है। इस साल यूपी में 5 बड़े एक्टर-डायरेक्टर की फिल्में शूट होंगी।

5 min read
Google source verification
amitabh_bachchan_final_final_.jpg

पिछले एक दशक से यूपी में फिल्म देखनेवालों के साथ-साथ फिल्म बनाने वालों में भी यूपी के लिए उत्साह और जूनून में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है।

आइए जानते हैं कि कौन से एक्टर और डायरेक्टर की फिल्मों की शूटिंग होने वाली है…

मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। इसी लाइन को बॉलीवुड में एस्टैब्लिश करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 6 जनवरी 2023 को मुंबई पहुंचे थे। उनके साथ बीजेपी के तीन सांसद भी साथ गए थे। जिनमें शामिल थे, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और नार्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी।

इन तीनों का रिश्ता बॉलीवुड से माई और मौसी की तरह रहा है। भोजपुरी भाषा में मां को माई के नाम से बुलाते हैं। भोजपुरी ने इनको लोकल सिनेमा में पहचान दिया तो हिंदी ने ग्लोबल सिनेमा में इनके नाम की पहचान कराई। नेता होने के साथ ये तीनों अभिनेता भी हैं।

थियेटर की बिग स्क्रीन से लेकर मोबाइल के स्माल स्क्रीन तक यूपी के खूबसूरत जगहों ने फिल्मों के द्वारा लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आगरा का ताजमहल हो या बनारस का अस्सी घाट या हो लखनऊ का नवाबी मिजाज एक बार जिसने यहां के कल्चर में डुबकी लगाई फिर कुछ न कुछ गजब की कहानी और सिन लेकर ही निकला। उस कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।

पिछले एक दशक से यूपी में फिल्म देखनेवालों के साथ-साथ फिल्म बनाने वालों में भी यूपी के लिए उत्साह और जूनून में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है।

नए साल के शुरुआत और यूपी सरकार के नए अप्रोच के बदौलत इस साल यानी 2023 में नवाबों की नगरी लखनऊ में इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए आने वाले हैं। इसमें सीनियर बच्चन, जूनियर बच्चन से लेकर अरशद वारसी, अन्नू कपूर, मनोज बाजपेयी और प्रकाश झा जैसे फेमस कलाकारों के प्रोजेक्ट शामिल हैं।

प्रकाश झा दे रहे हैं लोकल आर्टिस्टों को मौका

''आश्रम' वेब सीरीज के बाद फिर से एक्टर-डायरेक्टर प्रकाश झा लखनऊ में शूटिंग करने वाले हैं। उनके प्रोजेक्ट की शूटिंग 15 जनवरी के आसपास प्रयागराज में शुरू होगी, जबकि जनवरी के लास्ट या फरवरी की शुरुआत में यूनिट लखनऊ के लिए शिफ्ट करेगी।

हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि प्रकाश झा की झोली में इस बार फिल्म की शूटिंग है या किसी वेब सीरीज की। लेकिन, एक बात पक्की है कि उनके प्रोजेक्ट में वहां के शहर आर्टिस्टों को मौके मिलने वाले है। प्रकाश झा लोकल फॉर वोकल की ब्रांडिंग भी कर रहे हैं।

इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कुछ समय पहले हुए ऑडिशंस के लिए शहर के अच्छे और टॉप क्लास के आर्टिस्टों को बुलाया गया था। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रकाश झा ने लखनऊ के अलावा सीतापुर, प्रयागराज और रायबरेली जैसी लोकेशंस पर रेकी की थी।

लखनऊ में एक बार उन्होंने कहा था कि लखनऊ सहित पुरे यूपी के कलाकारों में जबरदस्त प्रतिभा है और मैं उनके साथ भविष्य में कई और प्रोजेक्ट को शूट करूंगा।

इस बार पर्दे के पीछे दिखेंगे एक्टर मनोज बाजपेयी

एक्टर मनोज मनोज बाजपेयी की फिल्म लखनऊ में शूट होगी। बड़ी बात यह है की मनोज इस बार पर्दे पर नहीं बल्कि पर्दे के पीछे से जिम्मेदारी निभाएंगे।

बॉलीवुड के इनसाइड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्टोरी यूपी से जुड़ी है। यही वजह है कि यूपी में ही सीन फिल्माए जाने की तैयारी है, फिल्म का कुछ पार्ट लखनऊ के हिस्से में आएगा। 'रॉकस्टार' मूवी में इम्तियाज अली के साथ क्रिप्ट लिखने वाले यूपी के ही रहने वाले शाहजहांपुर के मोअज्जम बेग इसको डायरेक्ट करेंगे।

अभी फिल्म के शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन, रिपोर्ट्स का कहना है कि इसी साल होली तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह

जनवरी महीने से ही यूपी में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग होने वाली है। एक बार फिर से बाप-बेटे की जोड़ी बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है। बिग बी अभी तक 'कौन बनेगा करोड़पति-14' के शूट में व्यस्त चल रहे थे।

इसीलिए इस मूवी के शूटिंग को स्टार्ट होने में समय लग रहा है। लेकिन, जल्द ही मूवी के शेड्यूल रिलीज कर दिए जाएंगे। डेट रिलीज के बाद अमिताभ अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे।

पहले यह फिल्म 19 दिसंबर से शूट होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से डेट्स आगे बढ़ा दी गई थीं। इससे पहले लखनऊ में बिग बी ने 'गुलाबो-सिताबो' और 'द उमेश क्रॉनिकल्स' जैसी फिल्मों की शूटिंग की है, जबकि अभिषेक ने यहां 'दसवीं' के सीन फिल्माए थे।

शहर में स्टार्स का शेड्यूल करीब एक महीने का होगा। इसके अलावा 15 दिन मथुरा में भी शूटिंग का शेड्यूल है। इन स्टार्स के ट्रैवेलिंग के लिए लखनऊ की लग्जरी गाड़ियां बुक कर दी गई हैं।

अन्नू कपूर की फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ की होगी शूटिंग

अन्नू कपूर फिल्म हम दो हमारे बारह के सीन फिल्माने के लिए इसी साल में लखनऊ पहुंचने वाले हैं। मार्च या अप्रैल के स्टार्टिंग में इसकी शूटिंग शुरू होने के चांसेज हैं। पहले इस फिल्म का शेड्यूल अक्टूबर-नवंबर में प्रपोज्ड था, लेकिन बाद में पर्सनल रीजन के चलते इसकी डेट्स आगे बढ़ा दी गईं।

बीते साल उन्होंने यहां फिल्ममेकर केसी बोकाडिया द्वारा निर्मित 'द सिग्नेचर' की शूटिंग की थी। फिल्म की शूटिंग यहां करीब एक महीने तक चलेगी जो मलिहाबाद के अलावा पुराने लखनऊ के आसपास की लोकेशन शामिल होंगी।

स्क्रिप्ट के मुताबिक अधिकांश सीन मलिहाबाद में ही शूट होने हैं। फिल्म की स्टोरी पॉपुलेशन एक्सप्लोजन यानी जनसंख्या विस्फोट पर बेस्ड है। जिसको कमल चंद्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

अरशद वारसी

अरशद वारसी एक बार फिर से नवाबों की नगरी यानी लखनऊ में लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ दिखाई देने वाले हैं। दरअसल, फरवरी में अरशद का अगला प्रोजेक्ट यहां दस्तक देने वाला है। इसके लिए लखनऊ के आर्टिस्टों के ऑडिशंस जारी हैं और लोकेशंस पर भी विजिट किया जा रहा है।

इससे पहले अरशद ने ‘डेढ़ इश्किया’ के दौरान नसीरुद्दीन शाह के साथ शहर की गलियों से लेकर स्क्रिप्ट के मुताबिक खास लोकेशंस में शूटिंग की थी। इस फिल्म की लखनऊ में एक महीने से अधिक समय तक शूटिंग होगी, जिसमें नए-पुराने लखनऊ सहित आसपास की लोकेशंस शामिल होंगी।