30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर बड़ी छापेमारी , पुलिस को उमर और अशरफ की तलाश

कई मामलों में वांछित रिश्तेदार के यहां भी पंहुची टीम , दो घंटे तक चली पड़ताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 26 May 2020, 10:07 AM IST

Police raided the house of former MP Atiq Ahmed

पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर बड़ी छापेमारी , पुलिस को उमर और अशरफ की तलाश

प्रयागराज। शहर के खुल्दाबाद थाना अंतर्गत चकिया स्थित पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed )और उनके रिश्तेदार इमरान के घर पुलिस ने छापामारी की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी, कि ईद पर अतीक अहमद के बेटे उमर भाई अशरफ ( ashrf )और देवरिया जेलकांड (Deoria Jail case) में वांछित उनके साढू इमरान अपने घर आए हैं। लेकिन दो घंटे तक चली पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा ।इस दौरान अतीक अहमद के छोटे बेटे से पूर्व सांसद के(Former MP Atiq Ahmed) आवास पर पुलिस ने जानकारी ली।

तीन सालों से हैं फरार
पूर्व सांसद अतीक अहमद (Former MP Atiq Ahmed)बीते तीन सालों से जेल में बंद है। देवरिया जेल कांड में साल भर से व सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद जेल भेज दिए गए है। जबकि उनका भाई पूर्व विधायक अशरफ 3 साल से ज्यादा समय से फरार चल रहा है। अशरफ भी अतीक अहमद के साथ उनके आवास के अलग हिस्से में रहता है। वही (bahubali MP Atiq Ahmed) अतीक के बेटे उमर को भी (CBI) सीबीआई देवरिया जेल कांड में भगोड़ा घोषित करके उनकी खोज में लगी हुई है। सीबीआई ने उमर पर दो लाख का इनाम पहले ही घोषित किया है।

दर्ज है दर्जन भर मामले
अतीक अहमद के साढू इमरान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जनवरी 2019 में धूमनगंज स्थित प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर देवरिया जेल में अतीक अहमद के पास ले जाकर पीटने और धमकाने के मामले में इमरान वांछित चल रहा है। पिछले महीने पुलिस ने उसके घर छापा मारा मगर इमरान नहीं मिला । बीते रविवार को पुलिस ने इमरान के खिलाफ एक मामले में खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं अशरफ क़ी गिरफ्तारी पर (UP POLICE )पुलिस ने पचास हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड (raju pal murder case) सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मामले अशरफ पर दर्ज है। ईद के दिन पुलिस को खबर थी इमरान चकिया स्थित अपने घर पर मौजूद है। जिस पर एसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में धूमनगंज, खुल्दाबाद ,करेली, शाहगंज ,कैंट ,सिविल लाइंस (civil linse) महिला थाना समेत कई अन्य पुलिस शाखाओं की टीम ने इमरान के घर को घेर लिया गया ।गलियों और सड़कों को घेर कर उन्हें सील किया गया। अतीक के निवास पर मिले लोगों से एएसपी ने अशरफ के और उमर के बारे में पूछताछ की।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग