3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सियासी खेल में जाने क्यों राजनीतिक दलों ने प्रयागराज की इन महिलाओं पर जताया भरोसा, अपनी बात को रखने में हैं माहिर

यूपी विधानसभा चुनाव में पुरूष नेताओं के साथ-साथ महिला नेताओं ने भी पूरे दम- खम के साथ चुनाव जोरदार तरीके से प्रचार-प्रसार किया। हर कोई अपने-अपने तरीके से जनता के मतों को खींचने की कोशिश की। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट से इस बार भी महिला प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। जाने महिला दिवस के अवसर पर जाने कौन सी महिला प्रत्याशी ने महिलाओं को लेकर क्या रखें अपने विचार...

2 min read
Google source verification
सियासी खेल में जाने क्यों राजनीतिक दलों ने प्रयागराज की इन महिलाओं पर जताया भरोसा, अपनी बात को रखने में हैं माहिर

सियासी खेल में जाने क्यों राजनीतिक दलों ने प्रयागराज की इन महिलाओं पर जताया भरोसा, अपनी बात को रखने में हैं माहिर

प्रयागराज: यूपी के सियासत में महिला उम्मीदवार ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। प्रयागराज की कुछ ऐसी ही महिला नेता हैं जिन्होंने अपनी पहचान माता-पिता, सास-ससुर या फिर पति की वजह से पहचान तो मिली है लेकिन अब वह परिवार और समाज की पहचान बन चुकी हैं। इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट दिया गया है। अब इन महिलाओं की किस्मत 10 मार्च को बदलेगी। अगर हम बात करें पिछले चुनाव की तुलना तो तो इस चुनाव में महिलाओं की संख्या घटी हैं लेकिन राजनीतिक दलों ने इस बार महिलाओं पर ज्यादा भरोसा जताया है। इस बार 2022 में राजनीतिक दलों ने 11 महिलाओं को टिकट दिया और कुल 20 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी हैं। 11 में से समाजवादी पार्टी ने तीन, कांग्रेस ने छह, बीजेपी और आप ने एक-एक महिला उम्मीदवार को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रही हैं प्रयागराज की ये महिलाएं, जाने किस खेती को करने से बनी लखपति

महिला नेताओं ने रखें विचार

भारतीय जनता पार्टी की मेजा सीट से उम्मीदवार नीलम करवरिया ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। अब महिलाएं अपना बल्कि अगर उनको अवसर मिले तो सत्ता भी संभाल सकती है।

समाजवादी पार्टी से शहर पश्चिमी सीट की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने कहा कि प्रयागराज राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में पूरी दुनिया मे जाना जाता है। अभी तो महिलाओं का यह कदम शुरुआत है आने वाले समय आधी आबादी में महिलाएं एक साथ होकर काम करेंगी।

कांग्रेस पार्टी से करछना सीट की प्रत्याशी रिंकी पटेल ने कहा कि मैं पहली बार चुनाव मैदान में उत्तरी हूं। चुनाव प्रचार के दौरान गांव-गांव गई तो महिलाओं की समस्या से रूबरू हुईं हूँ। अगर मैं विजयी हुई तो महिलाओं की हक की लड़ाई निश्चित रूप से लड़ूंगी और उनके हक के लिए काम करूंगी।

मेजा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी शालिनी द्विवेदी ने कहा कि यह बदलाव का दौर है। राजनीति क्षेत्र में अब महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। राजनीति में हर किसी महिला को आगे आना चाहिए।

आम आदमी पार्टी से शहर पश्चिमी सीट की प्रत्याशी सुष्मिता राघव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहीं है। महिलाएं अब निर्णय लेने में सक्षम हैं। ये मेरा दूसरा चुनाव है इसके पहले काउंसिल का चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें: सरकार के इस स्कीम से महिलाएं शुरू कर सकती हैं अपना बिजनेस, कुछ महीनों में हो जाएंगी आर्थिक रूप से मजबूत

पति के विरासत को संभाल रहीं

राजनीति के गढ़ माने जाने वाले प्रयागराज की तीन ऐसी महिला नेता हैं जिन्होंने अपने पति के विरासत को अच्छे से संभाल रहीं है। समाजवादी पार्टी से प्रतापुर सीट की प्रत्याशी विजमा यादव ने पति के देहांत होने के बाद उनकी विरासत को संभाला और राजनीति को आगे बढ़ाया और इसी तरह राजू पाल के हत्या के बाद समाजवादी पार्टी से कौशाम्बी चायल विधानसभा सीट की प्रत्याशी पूजा पाल ने भी अच्छे से राजनीति को संभाला और परिवार को आगे लेकर गईं। इसके साथ ही उदय भान करवरिया को जेल जाने के बाद नीलम करवरिया ने विरासत को संभालने के साथ ही राजनीति को भी अच्छे से संभाला है।

Story Loader