
लाइट मेट्रो को मिली हरी झंडी
प्रयागराज में अब लाइट मेट्रो चलने की उम्मीद बढ़ गयी है। 2017 से लेकर अब तक सर्वे में फंसी यह योजना अब यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तक पहुंच गयी है। प्रदेश में मेट्रो ट्रेनों का संचालन और योजनाओं की जांच करने वाली एजेंसी से हरी झंडी मिलने के बाद अब मेट्रो लाइट का डीपीआर तैयार किया जाएगा।
पिछले वर्ष से बन रही थी योजना
पिछले वर्ष ही इस परियोजना की सारी रिपोर्ट्स योजना बनाने वाली इकाई राइट्स को भेजी गयी थी। राइट्स के सर्वे रिपोर्ट्स पढ़ने के बाद लाइट मेट्रो की बात रखी गयी। राइट्स की सिफारिश की बात प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने यू पी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पास भेज दिया। कॉर्पोरेशन से अनुमति मिलने के बाद इसका डिटेल प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
पीडीए ने कही ये बातें
पीडीए के मुख्य अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया की प्रदेश के किसी भी शहर में मेट्रो चलाने के लिए यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की अनुमति अनिवार्य है। अनुमति मिलने के बाद राइट्स ही मेट्रो लाइट चलाने का समग्र डीपीआर तैयार करेगी। डीपीआर शाशन को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार प्रयागराज और गोरखपुर में मेट्रो लाइट चलाने की तयारी में है।
ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।
Published on:
17 Jun 2023 01:41 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
