15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन से कटकर 4 की मौत, बोगी से उतरकर लाइन पर खड़े थे; दो ट्रेनों की चपेट में आकर हुई मौत

Prayagraj Train Accident : पचदेवरा हाल्ट पर दो ट्रेनों की चपेट में आने से 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत, एक लापता। टॉयलेट के लिए पटरी पर उतरना पड़ा भारी। पुलिस और GRP मौके पर मौजूद।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रयागराज में ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत, PC- X

प्रयागराज : बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट के पास एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा हो गया। ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी लापता बताया जा रहा है।

पचदेवरा हाल्ट पर एक ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। एक यात्री बोगी से नीचे उतरकर दूसरी लाइन के पास टॉयलेट करने चला गया। तभी तेज रफ्तार कालका मेल आ गई और उस युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा।

इस भयानक घटना को देखकर ट्रेन में सवार उसके परिजन और अन्य यात्री घबरा गए। वे तुरंत नीचे उतर आए और शोर मचाने लगे। ठीक उसी समय दूसरी ट्रेन भी आ पहुंची और तीन लोगों को अपनी चपेट में ले ली। इस दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उन तीनों की भी मौके पर मौत हो गई।

इस तरह कुल चार लोगों की जान चली गई। घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी ट्रेन की चपेट में आया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची टीमें

सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है। यह हादसा रेलवे ट्रैक पर लापरवाही और छोटी-छोटी गलतियों की भारी कीमत का एक और उदाहरण है।